Samsung ने 150MP कैमरा पर शुरू किया काम
150MP कैमरा पर चल रहा है काम
शाओमी पेश करेगा 150MP वाला पहला फोन
Samsung ने अपने Galaxy S20 Ultra को 108MP कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है और निर्माता बड़े स्मार्टफोन कैमरा विकास पर काम कर रहा है। एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि साउथ कोरिया का निर्माता 150MP कैमरा सेंसर पर काम कर रहा है जिसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
Surveyकोरिया की टेक्नोलॉजी साईट Clien.net पर एक ट्विटर यूज़र Sleepy Kuma द्वारा यह खबर सामने आई है कि, “सैमसंग 150MP 'Nonacell’ सेंसर पर काम कर रहा है जो कि लगभग एक इंच साइज़ का है।”
रुमर की मानें तो चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi, Oppo और Vivo भी सैमसंग के नए सेंसर को आगामी फ्लैगशिप फोंस में इस्तेमाल कर सकते हैं। Xiaomi 2020 की चौथी तिमाही में 150MP कैमरा वाला पहला फोन लॉन्च कर सकता है।
इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि ओप्पो और विवो सैमसंग के Nonacell सेंसर के साथ स्नैपड्रैगन 875 को ऐड कर के डिवाइस लॉन्च कर सकते हैं जो कि अगले साल की पहली तिमाही में आएगा।
Galaxy S20 Ultra
Galaxy S20 Ultra में वाइड एंगल और डेप्थ कैमरा के अलावा, 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है और यह OIS, PDAF के साथ आया है। डिवाइस में एक 48 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/3.5 है और यह PDAF, OIS ऑफर करता है। Galaxy S20 Ultra में नया पेरीस्कोप-स्टाइल टेलीफ़ोटो लेंस शामिल किया गया है जो 10x हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम और 100x तक सुपर रेज़ोल्यूशन ज़ूम ऑफर करता है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 40 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.2 है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile