Samsung के मुड़ने वाले फोन पर 60,000 रुपये की भारी भरकम छूट, बार-बार नहीं मिलती ऐसी सुनहरी डील
Samsung अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए इंडस्ट्री में खास पहचान रखता है, खासकर उसकी Fold और Flip सीरीज़ काफी लोकप्रिय रही हैं। इसी बीच Samsung Galaxy Z Fold 6 आज भी मार्केट में वैल्यू फॉर मनी बना हुआ है। भले ही इसे लॉन्च हुए कुछ समय हो चुका है, लेकिन इसके फीचर्स और लंबा सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट इसे अभी भी एक मजबूत विकल्प बनाते हैं। अगर आप लंबे समय से इस डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart पर चल रहा ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
SurveyFlipkart पर Samsung Galaxy Z Fold 6 पर भारी छूट
Samsung Galaxy Z Fold 6 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च के समय 1,64,999 रुपये की कीमत पर आया था। आर्टिकल लिखने के दौरान Flipkart पर यह स्मार्टफोन 1,05,499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। यह डिवाइस Silver Shadow, Navy और Pink जैसे तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। मौजूदा ऑफर को देखते हुए यह डील सीमित समय के लिए हो सकती है, इसलिए कीमत में बदलाव से पहले खरीदारी करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
परफॉर्मेंस: Samsung Galaxy Z Fold 6 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 750 GPU मिलता है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android वर्जन तक अपग्रेड किया जा सकता है और कंपनी की ओर से इसमें अभी भी कम से कम तीन बड़े अपडेट मिलने की संभावना है।
डिस्प्ले: डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 7.6 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 6.3 इंच का कवर डिस्प्ले भी मौजूद है।
फोटोग्राफी: कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा और 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और अन्य: बैटरी की बात करें तो इसमें 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में Galaxy AI, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Samsung DeX जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे एक प्रीमियम और प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड डिवाइस बनाते हैं।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile