Samsung के इस फोल्डेबल फोन पर हो रही डिस्काउंट ऑफर्स की बौछार, डील देख खरीदने टूट पड़ी जनता
अगर आप Samsung Galaxy Z Flip 6 को खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी इसे खरीदने का एकदम सही समय है।
Amazon इस स्टाइलिश फोल्डेबल पर 21000 रुपए का भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का इस्तेमाल करके इस डिवाइस पर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं।
फोल्डेबल फोन आजकर काफी पॉप्युलर हो रहे हैं, लेकिन अक्सर उनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप Samsung Galaxy Z Flip 6 को खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी इसे खरीदने का एकदम सही समय है। Amazon इस स्टाइलिश फोल्डेबल पर 21000 रुपए का भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जो इसे अब तक की सबसे किफायती कीमत पर पेश करता है।
इतना ही नहीं, आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का इस्तेमाल करके इस डिवाइस पर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। ये इसकी प्रभावी कीमत को और भी नीचे ला सकते हैं। इससे Flip 6 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन डील बन जाएगा जो किफायती कीमत पर एक फोल्डेबल फ्लिप लेना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप इस फोन को कम से कम संभावित कीमत पर कैसे घर ले जा सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 6 पर तगड़ा डिस्काउंट
सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 भारत में 1,09,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, जबकि वर्तमान में यह प्रीमियम फोल्डेबल फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर 89,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत पर उपलब्ध है। इस डील को और भी बेहतर बनाने के लिए कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 2000 रुपए तक की छूट भी दे रही है। इसके अलावा और भी ज्यादा बचत करने के लिए आप अपने पुराने स्मार्टफोन को 48,600 रुपए में एक्सचेंज भी कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज की पूरी रकम मिलना बेहद मुश्किल होता है।
Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 एक 6.7-इंच डायनेमिक एमोलेड 2X मेन डिस्प्ले के साथ आता है जो FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट ऑफर करती है। इसी के साथ, इस हैंडसेट में एक 3.4-इंच सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले भी है जो 60Hz रिफ्रेश को सपोर्ट करती है।
Galaxy Z Flip 6 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोल्डेबल हैंडसेट में एक 50MP मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस है। फोन के फ्रन्ट पर एक 10MP का सेल्फ़ी शूटर मौजूद है। इसके अलावा, यह डिवाइस एक 4000mAh की बैटरी पर चलता है जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
इस फोल्डेबल डिवाइस में AI फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे कि Auto Zoom, जो सब्जेक्ट को डिटेक्ट करके और ज़ूम एडजस्ट करके बेस्ट फ्रेमिंग को ऑटोमैटिक तौर पर ढूंढ लेता है।