Samsung Galaxy S27 Ultra नए अवतार में लेगा एंट्री! मिलेगा iPhone 18 Pro जैसा कैमरा डिजाइन और 5700mAh बैटरी
Samsung Galaxy S27 Ultra के डमी यूनिट सामने आ चुके हैं।
सैमसंग फोन में 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले, 200MP प्राइमरी कैमरा और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है।
Samsung के फोन में 5700mAh बैटरी और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग क्षमता मिलने वाली है।
Samsung अपनी Galaxy S सीरीज के अगले फ्लैगशिप Samsung Galaxy S27 Ultra में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। अब तक कंपनी के Ultra मॉडल्स की पहचान उनका सबसे अलग कैमरा डिजाइन होने वाला है, लेकिन अब सामने आ रहा है कि इस डिजाइन को ही सैमसंग की ओर से बदला जा सकता है! असल में, Galaxy S27 Ultra की एक डमी यूनिट सामने आई है, जिसमें नया कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। इसका लुक काफी हद तक Apple के iPhone 18 Pro से मिलता जुलता नजर आता है। सिर्फ डिजाइन ही नहीं, लीक रिपोर्ट्स में कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी को लेकर भी जानकारी सामने आई है।
Samsung Galaxy S27 Ultra का नया डिजाइन कैसा होगा?
Android Headlines की एक रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो सामने आए डमी यूनिट पुराने CAD रेंडर्स के आधार पर तैयार किए गए हैं। इसमें फोन के बैक कैमरों के लिए नया उभरा हुआ मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। Galaxy S26 Ultra में कैमरे वर्टिकल पोजीशन में लगे हैं, जबकि नए मॉडल में इन्हें एक बड़े कैमरा आइलैंड में रखा जा सकता है। यही बदलाव इसे iPhone 18 Pro जैसा लुक देता है।
रिपोर्ट के अनुसार, नए डिजाइन से फोन के पीछे Qi2 मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए ज्यादा जगह मिल सकती है। हालांकि, मैग्नेट फोन में ही दिए जाएंगे या अलग कवर की जरूरत होगी, यह अभी साफ नहीं है। डमी यूनिट में नीचे S Pen के लिए जगह भी मौजूद है। यानी Samsung अपने इस S Pen को इस फोन के साथ भी लेकर आने वाली है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे?
Samsung Galaxy S27 Ultra में 6.9-इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें नया M16 LTPO पैनल इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ Privacy Display का बेहतर वर्जन भी देखने को मिल सकता है, जिससे स्क्रीन का चुनिंदा हिस्सा आसपास बैठे लोगों से छिपाया जा सकेगा।
परफॉर्मेंस के लिए कंपनी अलग-अलग बाजारों में सैमसंग फोन को अलग प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। कुछ देशों में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर पर इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है, जबकि भारत जैसे बाजारों में Exynos 2700 प्रोसेसर पर इस फोन को लॉन्च किए जाने जी खबर भी हैं।
200MP कैमरा से ही लैस हो सकता है नया सैमसंग फोन!
कैमरे में Samsung बड़ा बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S27 Ultra में नया 200MP ISOCELL HP6 प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP का 5x टेलीफोटो कैमरा भी फोन में दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में कंपनी एक 16MP फ्रन्ट कैमरा को जगह दे सकती ही। दिलचस्प बात यह है कि Samsung इस बार अलग 3x टेलीफोटो कैमरा को फोन से अलग कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फोन में चार के बजाय तीन रियर कैमरे देखने को मिलेंगे?
बैटरी और चार्जिंग में भी होंगे अपग्रेड?
Samsung Galaxy S27 Ultra में 5700mAh बैटरी मिलने की चर्चा हो रही है। अगर मौजूदा Samsung Galaxy S26 Ultra को देखा जाए तो यह 5000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था, अब ऐसे में नए फोन में बैटरी को लेकर भी बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। फोन में 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा MagSafe जैसी मैग्नेटिक चार्जिंग सुविधा भी सपोर्ट में दी जा सकती हैं।