Galaxy S25 Edge: सैमसंग का अब तक का सबसे पतला फ्लैगशिप फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, सबसे बड़ी जानकारी लीक

Galaxy S25 Edge: सैमसंग का अब तक का सबसे पतला फ्लैगशिप फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, सबसे बड़ी जानकारी लीक
HIGHLIGHTS

सैमसंग का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge एक बार फिर सुर्खियों में है।

यह फोन 13 मई को साउथ कोरिया में लॉन्च हो सकता है।

लॉन्च से पहले हाल ही में इस फोन की कीमत भी लीक हो गई है।

सैमसंग का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge एक बार फिर सुर्खियों में है। इस साल की शुरुआत में टीज़ किए जाने के बाद अब यह फोन 13 मई को साउथ कोरिया में लॉन्च हो सकता है। पहले इसकी लॉन्चिंग अप्रैल के बीच में होने की उम्मीद थी। भारत में भी इसकी जल्द एंट्री संभव है, क्योंकि इसे BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। अब, लॉन्च से पहले हाल ही में इस फोन की कीमत भी लीक हो गई है।

Galaxy S25 Edge की कीमत (लीक के अनुसार)

हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक हुईं रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में इसकी कीमत $1,099 से $1,199 (लगभग ₹94,000 से ₹1,02,600) के बीच हो सकती है। साउथ कोरिया में यह 1.5 से 1.63 मिलियन KRW में लॉन्च हो सकता है।

Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट

एक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S25 Edge का लॉन्च इवेंट 13 मई को साउथ कोरिया में होगा। 14 से 20 मई तक प्री-ऑर्डर शुरू होंगे और 23 मई से इसकी सेल साउथ कोरिया और चीन में शुरू हो सकती है। अमेरिका में यह फोन 30 मई को लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 15 की कीमत में आई भारी गिरावट, कैसे और कहाँ मिलेगी ये सुनहरी डील

Galaxy S25 Edge का डिज़ाइन

Galaxy S25 Edge की सबसे खास बात है इसका सिर्फ 5.84mm पतला डिज़ाइन, जो इसे सैमसंग का अब तक का सबसे पतला फोन बनाता है। हालांकि, Apple का अपकमिंग iPhone 17 Air इससे भी थोड़ा पतला हो सकता है। फोन में टाइटेनियम फ्रेम दिया जा सकता है, जो हल्का और मजबूत होता है। यह Titanium Icy Blue, Titanium Jet Black और Titanium Silver रंगों में आ सकता है।

Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशंस

फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज होने की उम्मीद है। हालांकि इसका स्लिम डिज़ाइन इसकी बैटरी पर असर डाल सकता है, क्योंकि इसमें सिर्फ 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Galaxy S25 Edge का कैमरा

Galaxy S25 Edge में 200MP डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें वही ISOCELL HP2 सेंसर होगा जो Galaxy S25 Ultra में दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: ये 5 किफायती पोर्टेबल एसी और कूलर हैं चुभती गर्मी से राहत का सस्ता तरीका, 800 रुपए से भी कम है दाम!

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo