केवल चुनिंदा बाज़ारों में ही आएगा Samsung Galaxy S22 Ultra का यह वेरिएंट

केवल चुनिंदा बाज़ारों में ही आएगा Samsung Galaxy S22 Ultra का यह वेरिएंट
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S22 Ultra का 1TB वेरिएंट केवल इन बाज़ारो में किया जाएगा लॉन्च

जानें क्या होंगे Samsung Galaxy S22 Ultra के स्पेक्स

भारत, US और मिडल ईस्ट में शायद न लॉन्च हो Samsung Galaxy S22 Ultra

सैमसंग (Samsung) कुछ दिनों में अपनी अगली-जनरेशन Galaxy S-series फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को लॉन्च करने वाला है। अभी तक आगामी फोंस की जानकारी लीक नहीं हुई हैं लेकिन डिवाइस एक  नई जानकारी के मुताबिक डिवाइस को 1TB स्टोरेज वेरिएंट भी दिया जाएगा।

अब Galaxy S22 Ultra के 1TB स्टोरेज मॉडल की खबरें सामने आ रही हैं। Samsung Galaxy S22 Ultra को 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया जाएगा लेकिन फोन केवल चुनिन्दा बाज़ार में ही एंट्री लेगा।

यह भी पढ़ें: डेटा खत्म होने कि टेंशन खत्म, 350Mbps की स्पीड वाला इंटरनेट, देखें Jio को कौन दे रहा टक्कर

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 1TB स्टोरेज प्रीमियम Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन को साउथ कोरिया और चीन में पेश किया जाएगा। इससे पहले, दावा किया गया था कि, 1TB मॉडल को यूरोपीय बाज़ार में पेश किया जाएगा।  

अभी तक US मार्केट में भी Galaxy S22 Ultra के 1TB स्टोरेज मॉडल की कोई जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए उम्मीद है कि यूनाइटेड स्टेट्स में टॉप-एंड वर्जन को पेश किया जाए। कंपनी कुछ समय बाद डिवाइस को पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें: कमाल के धांसू कैमरा के साथ आ रहा ये Vivo 5G Phone, Xiaomi-Realme के छुड़ा सकता है पसीने

ऐसा हो सकता है कि, US के अलावा, कई अन्य देशों जैसे मिडल ईस्ट और भारत में टॉप-एंड मॉडल को लॉन्च न किया जाए। हालांकि अभी तक ऐसी किसी जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है और यह केवल अटकलें ही हैं।

Galaxy S22 Ultra

Galaxy S22 Ultra स्पेक्स (Galaxy S22 Ultra specs)

Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के बारे में लीक हुए डेटा को देखकर कई लोगों को लगता है कि यह काफी हद तक Galaxy Note 20 Ultra जैसा लग सकता है। कई लोगों ने डिजाइन को फिर से देखा और गैलेक्सी (Galaxy) नोट 8 के साथ इसकी समानताएं पाईं। सुनने में आया है कि एस पेन एस22 अल्ट्रा (Ultra) फोन के अंदर होगा। इससे पहले S21 Ultra में S पेन को अलग केस में रखना पड़ता था।

यह भी पढ़ें: इंटरनेट की दुनिया में मचा हंगामा! Tata Play Free दे रहा 1150 रुपये वाला धमाका कनेक्शन

कुछ दिनों पहले कंपनी ने सैमसंग (Samsung) के फ्लैगशिप चिपसेट Exynos2200 की घोषणा की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में इस नए चिपसेट का इस्तेमाल होने वाला है। मार्केट में आने से पहले Samsung Galaxy S22 Ultra ने एक तरह के Apple iPhone 13 Pro Max को चुनौती दी है। हालांकि, कुछ देशों में यह फोन क्वालकॉम के चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट के साथ आने वाला है। अफवाहों के मुताबिक भारतीय उपभोक्ताओं को इस साल Exynos की जगह स्नैपड्रैगन चिपसेट मिलने वाला है।

विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, इस अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी (Galaxy) S22 अल्ट्रा (Ultra) के साथ-साथ गैलेक्सी (Galaxy) S22 और गैलेक्सी (Galaxy) S22 प्लस को भी लॉन्च किया जा सकता है। जानकारों के मुताबिक S22 सीरीज के फोन S21 सीरीज के फोन से ज्यादा अलग नहीं होंगे। हालांकि, फोन की नई सीरीज में अब डुअल टोन फिनिश का इस्तेमाल नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: BSNL के इन सस्ते प्लांस ने बाजार में मचाया हंगामा, Airtel-Jio-Vi आए टेंशन में

लीक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S22 Ultra डिवाइस बरगंडी, ग्रीन, फैंटम ब्लैक फैंटम व्हाइट कलर में आ रहा है। एस पेन का रंग फोन जैसा ही होगा, इसमें मेटल फ्रेम होगा। पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के राइट साइड में होंगे। आप फोन में क्वाड रियर कैमरा सेट अप देख सकते हैं। फोन 120Hx रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच QHD एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। सेल्फी कैमरे में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग होगी। हालांकि स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo