Samsung Galaxy S22 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट ईयर एंड सेल 2023 के दौरान अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। यह एक फ्लैगशिप फोन है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था और अब यह सेल में आकर्षक कीमत पर मिल रहा है। यह बिना किसी नियम और शर्तों में 39,999 रुपए में लिस्टेड है। हालांकि, भारत में 40 हजार रुपए के अंदर कई दूसरे अच्छे 5G फोन्स मौजूद हैं, तो क्या ऐसे में आपको यह सैमसंग फोन खरीदना चाहिए? आइए देखते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
40 हजार रुपए से कम में मिल रहा Samsung Galaxy S22
सैमसंग के इस स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट मिला है और वर्तमान में यह फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपए में उपलब्ध है। इस डिवाइस को पिछले साल 85,999 रुपए में पेश किया गया था जिसका मतलब है कि ग्राहकों को इस हैंडसेट पर 46,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिल रहे कई बैंक ऑफर्स के तहत भी बड़ी बचत की जा सकती है। यहाँ से खरीदें!
यह एक पुराना 5G फोन है लेकिन जो लोग बहुत ही किफायती कीमत पर बढ़िया कैमरा सेटअप और फास्ट परफॉरमेंस वाला फ्लैगशिप फोन चाहते हैं वे इसे खरीद सकते हैं। कंपनी का लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा भी इसकी वैल्यू को बढ़ा देता है। इसी तरह इस स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स शामिल हैं जो इसे बेहद खास बनाते हैं।
यह डिवाइस 6.1-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। फोन को पॉवर देने वाला स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट है। इसमें 3700mAh बैटरी लगी हुई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सुपोर्ट करती है। यह हैंडसेट एंड्रॉइड 14-आधारित OneUI 6 स्किन पर चलता है।
कैमरा की बात करें तो सैमसंग का यह स्मार्टफोन 50MP OIS मेन कैमरा सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10MP 3x ऑप्टिकल ज़ूम टेलीफ़ोटो लेंस ऑफर करता है। इसके आपको फोन में सेल्फी लेने के लिए 10MP फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile