Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20+ से उठा पर्दा, जानें टॉप फीचर्स

HIGHLIGHTS

नई Series में तीन फोंस हुए है लॉन्च

तीनों वैरिएंट आए हैं 4G और 5G वैरिएंट में

दी गई है 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले

Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20+ से उठा पर्दा, जानें टॉप फीचर्स

Samsung Unpacked 2020 इवेंट में Galaxy S20 सीरीज़ से पर्दा उठा चुका है और लेटेस्ट फ्लैगशिप में तीन मॉडल Galaxy S20, Galaxy 20+ और Galaxy S20 Ultra आए हैं। हैंडसेट 4G और 5G वैरिएंट में आया है। तीनों फोंस नई 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आए हैं और इन्हें 8K विडियो रिकॉर्डिंग के साथ पेश किया गया है। फ्लैगशिप डिवाइसेज़ के साथ ही कम्पनी ने क्लैमशेल फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip और Galaxy Buds+ ट्रूली वायरलेस इयरफोंस को भी लॉन्च किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20+ डिस्प्ले

एंट्री-लेवल Galaxy S20 में 6.2 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जबकि Galaxy S20+ में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है। दोनों स्मार्टफोंस क्वाड HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले ऑफर करते हैं। फोंस को Infinity O पैनल के साथ उतारा गया है और ये फोंस बेज़ेल-लेस डिज़ाइन के साथ आए हैं जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा को जगह दी गई है।

Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20+ प्रोसेसर और मेमोरी विकल्प

अलग-अलग क्षेत्रों में हैंडसेट्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC और Exynos 990 chipset द्वारा संचालित होगा। हैंडसेट में 8GB और 12GB रैम (केवल 5G) विकल्प पेश किए गए हैं और यह 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। Galaxy S20+ को 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। स्टोरेज को हाइब्रिड microSD कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोंस IP68 सर्टिफाइड है जिसकी बदौलत डिवाइस डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस बना हुआ है।

Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20+ कैमरा

कैमरा पर नज़र डालें तो Galaxy S20 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है और दूसरा 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है और 120-degree FoV के साथ आया है और इसका अपर्चर f/2.2 है तथा तीसरा कैमरा 64MP का टेलीफ़ोटो लेंस है और इसका अपर्चर f/2.0 है। अब बात करें Galaxy S20+ की तो इस फोन में आपको समान कैमरा मिल रहा है लेकिन यह एक डेप्थ सेंसर के साथ आया है। रियर कैमरा सेटअप में स्पेस ज़ूम फीचर रखा गया है जो 3X के हाइब्रिड ऑप्टिक ज़ूम और 30X तक के सुपर-रेज़ोल्यूशन ज़ूम के साथ आता है। फोन में एक नया फीचर 'Single Take’ भी जोड़ा गया है जो शोर्ट विडियो और सभी सेंसर से फोटो कैप्चर करता है। फ्रंट पर एक 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20+ बैटरी

Samsung Galaxy S20 में 4000mAh की बैटरी दी गई है जबकि Galaxy S20+ में 4500mAh की बैटरी मिलती है। फोंस को 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और चार्जर को बॉक्स में ही रखा गया है। इसके अलावा, हैंडसेट Fast Wireless Charging 2.0 सपोर्ट करता है, साथ ही, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी पेश किया गया है।

Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20+ OS और कनेक्टिविटी

दोनों स्मार्टफोंस Android 10 पर आधारित One UI 2.1 पर काम करते हैं और कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल-बैंड Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5, NFC को रखा गया है। फोंस में Dolby Atmos साउंड के साथ ही स्टीरियो स्पीकर्स को भी रखा गया है।

Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20+ Starting Price

Samsung Galaxy S20 5G का दाम $999 (लगभग Rs 71,300) रखा गया है जबकि Samsung Galaxy S20+ 5G को $1,199 (लगभग Rs 85,500) में उतारा गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile