इस दिन लॉन्च हो सकती है Samsung Galaxy S11 सीरीज़

HIGHLIGHTS

Galaxy S11+ में मिल सकता है 108MP का कैमरा

Galaxy Fold 2 भी साथ होगा लॉन्च

इस दिन लॉन्च हो सकती है Samsung Galaxy S11 सीरीज़

Samsung Galaxy S सीरीज़ हर साल की पहली तिमाही में launch होती है और ऐसा लग रहा है कि अगला साल भी कुछ अलग नहीं होने वाला है। Galaxy S11 सीरीज़ को भी इसी समय पर लॉन्च किया जाएगा लेकिन लॉन्च से पहले ही डिवाइस से जुड़ी कई जानकारी सामने आ रही हैं। सैमसंग की Galaxy S11 सीरीज़ के साथ ही कम्पनी अपना नया फोल्डेबल फोन भी लॉन्च कर सकती है जिसे Galaxy Fold 2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। याद दिला दें कि Samsung ने इस साल 21 फ़रवरी को अपनी Galaxy S10 सीरीज़ के साथ ही Galaxy Fold स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हाल ही में ट्विटर पर प्रसिद्ध टिप्स्टर IceUniverse ने Samsung Galaxy S11 की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। रुमर्स के मुताबिक, गैलेक्सी S11 सीरीज़ 18 फ़रवरी 2020 को सैन फ्रांसिस्को, USA में लॉन्च होगी। इसी के बाद MWC 2020 की शुरुआत भी होगी।

पिछले कुछ समय से Samsung Galaxy S11 से जुड़े लीक्स सामने आ रहे हैं। Galaxy S11 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा और रिपोर्ट के मुताबिक 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। Galaxy S11+ में 108MP का कस्टम कैमरा सेंसर मिल सकता है जो ISOCELL HMX ब्राइट सेंसर से अलग होगा। यह नया सेंसर Xiaomi Mi Note 10 में उपयोग हुए सेंसर से अलग होगा।

Samsung Galaxy S11 को 6.2 या 6.4 इंच, 6.7 इंच और 6.9 इंच मॉडल्स में लाया जा सकता है। S11+ में एक रेक्टंगुलर कैमरा मोड्यूल मिल सकता है जिसमें पांच सेंसर मिलेंगे और साथ ही लेज़र ऑटोफोकस और फ़्लैश को भी ऐड किया जाएगा। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की सम्भावना है।

18 फ़रवरी को कम्पनी अपना Galaxy Fold 2 फोन भी लॉन्च कर सकती है जो Motorola Razr 2019 की तरह एक क्लैमशेल फोल्डेबल फोन हो सकता है। इस हैंडसेट की कीमत Galaxy Fold से कम हो सकती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile