Samsung Galaxy M36 को इंडिया में जल्द मिल सकती है एंट्री, सैमसंग इंडिया की साइट पर देखा गया फोन

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy M36 स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग के इस फोन को सैमसंग इंडिया की वेबसाईट पर देखा गया है।

इसका मतलब है कि यह इंडिया में जल्द ही एंट्री मार सकता है।

Samsung Galaxy M36 को इंडिया में जल्द मिल सकती है एंट्री, सैमसंग इंडिया की साइट पर देखा गया फोन

Samsung का आगामी Samsung Galaxy M36 इंडिया के बाजार में जल्द ही एंट्री मारने को तैयार है। इस फोन को अभी हाल ही में इंडिया की वेबसाईट पर देखा गया है। हालांकि, लिस्टिंग से फोन के स्पेक्स आदि की जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन इसके मॉडल नंबर के बारे में सभी जानकारी यहाँ मिल जाती है। सैमसंग के इस फोन का मॉडल नंबर SM-M366B/DS है, इससे यह भी हिंट मिलता है कि फोन को जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। असल में ऐसा देखा गया है कि लिस्टिंग में आने के कुछ ही दिनों में किसी भी फोन को लॉन्च कर दिया जाता है।

पहले भी कई बार ऑनलाइन देखा जा चुका है सैमसंग का ये फोन

असल में, यह पहली दफा नहीं है, इसके पहले भी कई बार इस फोन को ऑनलाइन लिस्टिंग आदि में देखा जा चुका है। अप्रैल में, फोन को गीकबेन्च पर देखा गया था। यहाँ से जानकारी मिलती है कि सैमसंग के इस फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Airtel के सबसे सस्ते प्लान: मात्र 22 रुपए से शुरू होती है कीमत, हाई-स्पीड डेटा की भरमार!

इतना ही नहीं, गीकबेन्च लिस्टिंग से यह भी सामने आता है कि फोन में 6GB की रैम और एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में Samsung One UI 7 का सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन को इस लिस्टिंग में सिंगल कोर में 1004 और मल्टीकोर में 2886 पॉइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि फोन में Arm Mali G68 GPU भी हो सकता है।

BIS पर भी देखा जा चुका है फोन

असल में, आपको यह भी बता देते है कि इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन पर भी देखा जा चुका है। इसके अलावा इस फोन को कुछ समय पहले ही Bluetooth SIG पर भी देखा गया था। जानकारी के लिए बता देते है कि Samsung Galaxy M35 स्मार्टफोन को पिछले साल मई महीने में ही लॉन्च किया गया था, ऐसे में अगर Samsung Galaxy M36 को इसी टाइमलाइन के अनुरूप लॉन्च किया जाए तो इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं होने वाली है। इसी कारण हम कह रहे है कि फोन को इंडिया में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

अभी सामने नहीं आए हैं सैमसंग फोन के आधिकारिक स्पेक्स

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि सैमसंग फोन के स्पेक्स अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि इस फोन में पिछले फोन से मिलते जुलते कुछ स्पेक्स हो सकते हैं। कैसे फोन में आपको एक 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर मिलती है, इसमें 1900 निट्स के ब्राइटनेस भी दी जा रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एक 50MP का मेन कैमरा, एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 5MP का मैक्रो लेंस मिल सकता है। इस फोन में एक 12MP के फ्रन्ट कैमरा होने की भी जानकारी मिल रही है। इसके अलावा फोन में कई स्टॉरिज मॉडल के अलावा 12GB तक रैम मिल सकती है।

इस फोन को लेकर अभी के लिए आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं मिली है, इसी कारण इसके स्पेक्स आदि को अभी केवल अफवाह और रुमर्स के तौर पर ही लेना चाहिए।

Amazon India पर बेचा जा सकता है सैमसंग फोन?

असल में, सैमसंग के इतिहास को देखा जाए तो Galaxy M36 को भी सैमसंग इंडिया पर ही एक्सक्लूसिव तौर पर सेल किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। प्राइस को देखते हैं तो प्राइस को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अगर Samsung Galaxy M35 को देखा जाए तो इंडिया में इसे 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, ऐसे में ऐसा हो सकता है कि Samsung Galaxy M36 को इंडिया के बाजार में 25000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 18 हजार वाला Motorola G85 मात्र 10 हजार में? Flipkart पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, छूट गया तो होगा पछतावा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 9 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo