Airtel के सबसे सस्ते प्लान: मात्र 22 रुपए से शुरू होती है कीमत, हाई-स्पीड डेटा की भरमार!
Bharti Airtel के पास कुछ ऐसे डेटा वाउचर्स हैं जो एक दिन की सर्विस वैलीडिटी के साथ आते हैं।
उनकी कीमतें 22 रुपए से शुरू होती हैं और 49 रुपए तक जाती हैं।
बस एक चीज जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए वो यह है कि ये डेटा कैरी फॉरवर्ड नहीं होता।
भारत का दूसरा सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel के पास कुछ ऐसे डेटा वाउचर्स हैं जो एक दिन की सर्विस वैलीडिटी के साथ आते हैं। इस लिस्ट में ऐसे चार प्लांस हैं। जिन प्लांस के बारे में हम बात कर रही हैं उनकी कीमतें 22 रुपए से शुरू होती हैं और 49 रुपए तक जाती हैं। इन चार प्लांस का इस्तेमाल भारती एयरटेल के वो यूजर्स कर सकते हैं जो एक शॉर्ट-टर्म डेटा वाउचर तलाश रहे हैं। ये डेटा वाउचर्स केवल एक एक्टिव सर्विस वैलीडिटी प्लांस के ऊपर ही काम करेंगे। आइए इन प्लांस पर डिटेल में एक नज़र डालते हैं और इनके बेनेफिट्स समझते हैं।
Airtel के 1 दिन वाले प्लांस
एयरटेल का 22 रुपए वाला पैक 1GB डेटा और 1 दिन की वैलीडिटी के साथ आता है। इसके बाद इसके पास एक 26 रुपए वाला प्लान है जिसमें 1.5GB डेटा मिलता है। इन प्लान की वैलीडिटी भी एक दिन की है।
यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड वाली सबसे डरावनी सीरीज, हॉस्टल की दीवारों से झांकता डर नस-नस में भर देगा खौफ, अपने रिस्क पर देखें!
इसके बाद 33 रुपए और 49 रुपए वाले प्लांस क्रमश: 2GB डेटा और अनलिमिटेड डेटा के साथ आते हैं। इन दोनों प्लांस की वैलीडिटी भी एक दिन की है। 49 रुपए वाला प्लान ट्रूली अनलिमिटेड डेटा ऑफर नहीं करता, बल्कि इसमें 20GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है जो एक दिन के लिए अनलिमिटेड जैसा ही है। हालांकि, 20GB कंज़्यूम होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। अपनी जरूरतों के अनुसार यूजर्स एक उचित प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं।
ये प्लांस देशभर में सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। बस एक चीज जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए वो यह है कि ये डेटा कैरी फॉरवर्ड नहीं होता, यानी अगर बिना इस्तेमाल किया डेटा थोड़ा भी बच गया है तो प्लान की वैलीडिटी एक्सपायर होने के बाद उसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यहां अनलिमिटेड डेटा प्लान की लिमिट 20GB है, इसलिए इस प्लान के साथ केवल तभी रिचार्ज करना चाहिए जब यूजर को बहुत सारे 4G डेटा की जरूरत हो, वर्ना सस्ते प्लांस आपके लिए काफी होंगे।
साथ ही, यह भी ध्यान दें कि कहीं आपके प्लान में पहले से तो 5G नहीं है। अगर हां, तो आपको हर महीने 300GB 5G डेटा भी मिलता है। इसलिए आपको डेटा वाउचर्स की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: भारत में जल्द आने वाला है OnePlus 13s, लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी के अलावा देखें डिजाइन, कलर ऑप्शन और स्पेक्स
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile