6000mAh बैटरी वाले Galaxy M21 की पहली सेल आज…

HIGHLIGHTS

6000mAh बैटरी से है लैस

अमेज़न और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर किया जाएगा सेल

दोपहर 12 बजे खरीदें

6000mAh बैटरी वाले Galaxy M21 की पहली सेल आज…

Samsung Galaxy M21 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। आज इस स्मार्टफोन को पहली दफा सेल किया जाएगा। दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक Samsung इंडिया की आधिकारिक वैबसाइट या Amazon.in से इसे खरीद सकते हैं। फोन को दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा, आइए जानते हैं स्मार्टफोन के स्पेक्स और दाम के बारे में…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy M21 Price

स्मार्टफोन को दो वैरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है और फोन का शुरुआती दाम Rs 13,499 है लेकिन 31 मार्च तक डिवाइस को Rs 500 के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का प्राइस Rs 15,499 रखा गया है।

Samsung Galaxy M21 डिस्प्ले

गैलेक्सी M21 में 6.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है और यह 91% स्क्रीन रेश्यो ऑफर करती है तथा कम्पनी ने डिवाइस को गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ उतारा है। फोन को मिडनाईट ब्लू और रैवेन ब्लैक विकल्प में उतारा है।

Samsung Galaxy M21 कैमरा

कैमरा की बात करें तो Galaxy M21 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48MP, का है और एक 5MP का डेप्थ सेंसर तथा 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में नाईट मोड और प्रो मोड आदि भी मिल रहे हैं।

Samsung Galaxy M21 परफॉरमेंस

परफॉरमेंस के लिए फोन को एक्सिनोस 9611 chipset के साथ उतारा गया है और फोन में तेज़ LPDDR4x रैम मिल रही है। स्मार्टफोन को दो वैरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है नया Galaxy M21 एंड्राइड 10 के साथ वन UI 2.0 पर काम करता है।

Samsung Galaxy M21 बैटरी

Galaxy M21 में 6000mAh की बैटरी मिलती है जो 15W टाइप C फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M21 अन्य

Samsung Galaxy M21 में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और फ़ास्ट फेस अनलॉक दिया गया है। फोन में एक्सलेरोमीटर, गायरो सेंसर, जियोमेट्रिक सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और वर्चुअल लाइट सेंसिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile