ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M11
Samsung Galaxy M11 हुआ लॉन्च
दी गई है 5,000mAh की बैटरी
Samsung ने हाल ही में Galaxy M21 को 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया था। अब सैमसंग ने Galaxy M11 को भी पेश कर दिया है और स्मार्टफोन कंपनी की UAE की वैबसाइट पर उपलब्ध है। फोन के ख़ास फीचर्स में 6.4 इंच की डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी शामिल है।
Surveyकंपनी ने अभी Samsung Galaxy M11 के दाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन हम यह जानते हैं कि स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह सेल किया जाएगा। अभी यह सामने नहीं आया है कि हैंडसेट को अन्य बाज़ारों में कब लॉन्च किया जाएगा। यह नया बजेट फोन तीन रंगों ब्लू, वोयलेट और ब्लैक रंगों में आया है।
Samsung Galaxy M11 में 6.4 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है और यह HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आई है। डिस्प्ले पर पंच-होल डिज़ाइन दिया है जो कि आजकल का ट्रेंड है। यह पंच होल फोन के बाएं किनारे पर है जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो फिक्स फोकस के साथ आया है और इसका अपर्चर f/2.0 है।
फोन के बैक पर तीन कैमरा हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है, दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.2 है तथा तीसरा डेप्थ सेन्सर पोर्ट्रेट शॉट्स लेने के लिए है। डिवाइस 30fps पर 1080p विडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सैमसंग ने अभी चिपसेट के बारे में भी नहीं बताया है लेकिन यह पता है कि Galaxy M11 ओक्टा-कोरे चिपसेट से संचालित होगा जो 1.8GHz पर क्लोक्ड होगा।
Samsung Galaxy M11 को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज विकल्प में पेश किया जाएगा। इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है और डिवाइस USB-C पोर्ट से लैस है। कनैक्टिविटी के लिए फोन में ब्लुटूथ 4.2, 2.4 GHz पर Wi-Fi b/g/n, 3.5 mm हैडफोन जैक मिल रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile