Samsung Galaxy J2 (2018) की कीमत का हुआ खुलासा

HIGHLIGHTS

अभी तक यह भी नहीं पता चला है कि यह फ़ोन कब तक बाज़ार में पेश होगा. इस फ़ोन के बारे में वैसे अभी तक काफी लीक्स सामने आ चुके हैं.

Samsung Galaxy J2 (2018) की कीमत का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy J2 (2018) की कीमत का खुलासा हुआ है. यह खुलासा एक नई लिस्टिंग के जरिये हुआ है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

दरअसल यह डिवाइस अब एक रूसी रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्ट हुई है, यहाँ इसे RUB 7,990 की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, इसको देखें तो यह कीमत लगभग $138 होती है.

यह जानकारी अभी आधिकारिक नहीं है. हालाँकि अभी तक यह भी नहीं पता चला है कि यह फ़ोन कब तक बाज़ार में पेश होगा. इस फ़ोन के बारे में वैसे अभी तक काफी लीक्स सामने आ चुके हैं.

पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, इस फ़ोन में 5-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 1.5GB रैम, 16GB स्टोरेज, 8MP रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा, 2600mAh बैटरी और एंड्राइड 7.1.1 नूगा जैसे फीचर्स मौजूद होंगे.

सोर्स

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo