Samsung जल्द भारत में अपना नया 5G फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है और अफवाहों की मानें तो यह Samsung Galaxy F54 5G होगा। डिवाइस के जल्द भारतीय लॉन्च की पुष्टि हो गई है। Galaxy F54 5G के सपोर्ट पेज को सैमसंग की वेबसाइट पर लाइव किया जा चुका है। हाल ही में स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Galaxy F54 5G को SM-E546B/ मॉडल नंबर के साथ सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर देखा गया है। अभी डिवाइस से जुड़ी कोई और जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसके जल्द लॉन्च की पुष्टि जरूर हो गई है। इसी मॉडल नंबर को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है।
यह नया फोन Samsung की Galaxy F series का हिस्सा होगा। इस सीरीज को Flipkart पर उपलब्ध कराया जाता है। उम्मीद है कि यह सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। जहां तक स्पेक्स की बात है अभी Galaxy M54 5G को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह Galaxy M54 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है जिसे इस साल की शुरुआत में मिडल ईस्ट में पेश किया गया था।
MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy F54 5G को SGS Fimko सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला है कि डिवाइस में 5,830mAh की बैटरी मिलेगी जो ऑफिशियली 6,000mAh की होगी और इसे 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
अगर Galaxy F54 5G वाकई Galaxy M54 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा तो डिवाइस में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी और इसे गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया जाएगा। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा का साथ दिया जाएगा। स्मार्टफोन में इन-हाउस एक्सिनोस 1380 चिप, 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मिलेगा। फोन एंड्रॉइड 13 पर के साथ One UI 5.1 पर काम करेगा।