Samsung Galaxy A71 चार कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें ख़ास फीचर्स

HIGHLIGHTS

क्वाड कैमरा से है लैस

64 मेगापिक्सल कैमरा से है लैस

साथ ही लॉन्च हुआ गैलेक्सी A51

Samsung Galaxy A71 चार कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें ख़ास फीचर्स

Samsung वियतनाम ने Galaxy A71 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है और डिवाइस में Galaxy Note 10 जैसी इनफिनिटी-O डिस्प्ले को शामिल किया गया है। Galaxy A71 स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है और डिवाइस बड़ी बैटरी से लैस है जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy A71 का मेजरमेंट 163.6 x 76 x 7.7mm है और इसका वज़न 179 ग्राम है। डिवाइस में 6.7 इंच की S-AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दी गई है जिसमें एक फिंगरप्रिंट रीडर को इंटीग्रेटेड किया है। फुल HD+ डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।

Galaxy A71 को ओक्टा-कोर प्रोसेसर 2.2GHz स्नैपड्रैगन 730 CPU द्वारा संचालित किया गया है और डिवाइस 6GB तथा 8GB रैम से लैस है। दोनों मॉडल्स में 128GB का स्टोरेज दिया गया है जिसे डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो Galaxy A71 में f/2.2 अपर्चर के 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। स्मार्टफोन के रियर पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा मोड्यूल दिया गया है जिसमें चार लेंस और एक LED फ़्लैश मौजूद है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला लेंस है, दूसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और इसका अपर्चर f/2.4 है जबकि चौथा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है और इसका अपर्चर f/2.2 है।

Galaxy A71 एंड्राइड 10 OS पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और फोन में फेस रेकोग्निशन सपोर्ट दिया गया है।

Samsung ने Galaxy A71 की कीमत या उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, यह खुलासा हो चुका है कि डिवाइस प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश सिल्वर, प्रिज्म क्रश ब्लू और प्रिज्म क्रश पिंक विकल्पों में उपलब्ध होगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile