नया लॉन्च हुआ Galaxy A71 आज से सेल में उपलब्ध

HIGHLIGHTS

Rs 29,999 है दाम

8/128 GB वैरिएंट में उपलब्ध

नया लॉन्च हुआ Galaxy A71 आज से सेल में उपलब्ध

Samsung ने हाल ही में अपनी Galaxy A-series के तहत Galaxy A71 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है जिसे आज सेल किया जा रहा है। इस latest smartphone को सभी रिटेल स्टोर्स, सैमसंग ओपेरा हाउस, सैमसंग ई-शॉप और लीडिंग ऑनलाइन पोर्टल्स द्वारा सेल किया जाएगा। Galaxy A71 को 8/128 GB वैरिएंट में खरीदा जा सकता है और इसका दाम Rs 29,999 है। फोन को प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश सिल्वर और प्रिज्म क्रश ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy A71 Specification

Samsung Galaxy A71 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ उतारा गया है जो कि सुपर AMOLED इनफिनिटी-O डिस्प्ले है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 octa-core SoC द्वारा संचालित किया गया है जो 8GB रैम के साथ पेयर्ड है। फोन में 128GB का स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑप्टिक्स पर नज़र डालें तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और यह f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ आया है। दूसरा 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है जो कि f/2.2 अपर्चर का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। इसके अलावा दो 5 मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर को रखा गया है जिसका अपर्चर क्रमश: f/2.2 और f/2.4 है। फोन के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है और इसका अपर्चर f/2.2 है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी दी गई है और इसे 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile