Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 फरवरी के दूसरे सप्ताह में हो सकते हैं लॉन्च

HIGHLIGHTS

Galaxy A51 और Galaxy A71 होंगे कम्पनी के आगामी फोन

फ़रवरी के दूसरे हफ्ते में हो सकते हैं लॉन्च

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 फरवरी के दूसरे सप्ताह में हो सकते हैं लॉन्च

Samsung भारत में जल्द अपने दो मिड-रेंज smartphones Galaxy A51 और Galaxy A71 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। The Mobile Indian की रिपोर्ट के मुताबिक, कम्पनी अपने Galaxy A51 और Galaxy A71 को फरवरी के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सोर्स से खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोंस का दाम Rs 30,000 की श्रेणी में आया है। याद दिला दें कि दोनों फोंस को पिछले साल वियतनाम में लॉन्च किया गया था और कम्पनी ने दोनों फोंस के लिए टीज़र पेज भी शुरू किया है।

कम्पनी ने अपनी वेबसाइट पर आगामी A सीरीज़ के लिए Notify Me ऑप्शन लाइव कर दिया है। रियल टाइम अपडेट पाने के लिए यूज़र्स Notify Me विकल्प पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A71

Samsung Galaxy A71 का मेजरमेंट 163.6 x 76 x 7.7mm है और इसका वज़न 179 ग्राम है। डिवाइस में 6.7 इंच की S-AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दी गई है जिसमें एक फिंगरप्रिंट रीडर को इंटीग्रेटेड किया है। फुल HD+ डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।

Galaxy A71 को ओक्टा-कोर प्रोसेसर 2.2GHz स्नैपड्रैगन 730 CPU द्वारा संचालित किया गया है और डिवाइस 6GB तथा 8GB रैम से लैस है। दोनों मॉडल्स में 128GB का स्टोरेज दिया गया है जिसे डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A51

नया Samsung Galaxy A51 इनफिनिटी-O S-AMOLED डिस्प्ले से लैस है और यह 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। डिवाइस में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और साथ ही डिवाइस फेस रेकोग्निशन भी सपोर्ट करता है।

Galaxy A51 को एक्सिनोस 9611 2.3GHz ओक्टा कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है और फोन में 4GB, 6GB तथा 8GB रैम के विकल्प मिल रहे हैं। स्टोरेज की बात करें तो यूज़र्स 64GB व 128GB स्टोरेज विकल्पों में से चुनाव कर सकते हैं। फोन में एक डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile