इस हफ्ते भारत में धांसू Entry मारेगी Samsung Galaxy A05 Series, देखें Full स्पेक्स और कीमत | Tech News
एक नई रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A05 Series इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाली है।
Galaxy A05 की कीमत संभावित तौर पर 13000 रुपए होगी और Galaxy A05s को 15000 रुपए में पेश किया जाएगा।
दोनों स्मार्टफोन्स 5000mAh बैटरी से लैस होने की उम्मीद है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं।
Samsung ने पिछले महीने मलेशिया में चुपके से Galaxy A05 और Galaxy A05s को लॉन्च कर दिया था। अब, एक नई रिपोर्ट के मुताबिक यह सीरीज इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने के लिए भी तैयार है।
Samsung Galaxy A05 Series की कीमत क्या होगी?
एक भरोसेमंद टिप्सटर @yabhishekhd ने X (Twitter) के जरिए जानकारी दी है कि Galaxy A05 सीरीज इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy A05 की कीमत संभावित तौर पर 13000 रुपए होगी और Galaxy A05s को 15000 रुपए में पेश किया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए05 सीरीज के स्पेक्स कैसे हैं?
दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स में 6.7-इंच LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जिनमें से A05 में HD+ रिज़ॉल्यूशन और A05s में Full HD+ रिज़ॉल्यूशन दिया जा सकता है। परफॉरमेंस की बात करें तो A05s की अधिक कीमत को देखते हुए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर शामिल हो सकता है, वहीं A05 मीडियाटेक हीलिओ G85 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। इस सीरीज के दोनों मॉडल्स संभावित तौर पर 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आएंगे जबकि साथ ही इनमें माइक्रो SD स्लॉट भी दिया जाएगा।
जहाँ तक कैमरा की बात है, Galaxy A05s स्मार्टफोन 50MP प्राइमरी सेंसर, 2MP लेंस और 2MP मैक्रो शूटर के साथ आ सकता है। इसी बीच Galaxy A05 में भी समान कैमरा कन्फ़िगरेशन शामिल होने की उम्मीद है लेकिन इसमें 2MP मैक्रो सेंसर की कमी हो सकती है। सामने की तरफ A05s में संभावित तौर पर 13MP सेंसर और A05 में 8MP कैमरा मिलेगा।
इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन्स 5000mAh बैटरी से लैस होने की उम्मीद है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। A05 तीन कलर ऑप्शंस ब्लैक, लाइट ग्रीन और सिल्वर में उपलब्ध हो सकता है, जबकि A05s में एक अतिरिक्त कलर ऑप्शन Violet भी ऑफर किया जा सकता है।