Digit.in

Amazon Sale 2023 में Gaming Laptops पर लगी Offers की झड़ी! फटाफट खरीद लें इतने सस्ते में… | Tech News

Highlights

Amazon Great Indian Festival Sale कुछ शानदार गैजेट डील्स के साथ 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है।

अमेज़न सेल के दौरान खरीदारी करने पर SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स 10% इन्स्टेन्ट डिस्काउंट पा सकते हैं।

आइए देखें GIF Sale 2023 के दौरान गेमिंग लैपटॉप्स पर कुछ बेस्ट डील्स।

Amazon Sale 2023 में Gaming Laptops पर लगी Offers की झड़ी! फटाफट खरीद लें इतने सस्ते में… | Tech News

Amazon की Great Indian Festival Sale 2023 लाइव है जिसमें SBI कार्ड यूजर्स के लिए खास बैंक ऑफर्स उपलब्ध हैं। सेल के दौरान किसी भी खरीद पर SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को 10% इन्स्टेन्ट डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप बाजार में एक गेमिंग लैपटॉप की तलाश में निकले हैं तो इससे बेहतर मौका शायद ही आपको मिलेगा! इस लिस्ट में हम 50 हजार से लेकर लगभग 1 लाख तक के अलग-अलग बजट में गेमिंग लैपटॉप्स पर कुछ बेस्ट डील्स लेकर आए हैं। आइए देखते हैं। 

Amazon Sale 2023: Acer Aspire 5 Gaming (यहाँ से खरीदें)

MRP: Rs 78,999 

Deal Price: Rs 47,990 

अक्सर 50 हजार रुपए के अंदर एक गेमिंग लैपटॉप खोजना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में खुशी की बात यह है कि अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान आप Acer Aspire 5 Gaming को 39% डिस्काउंट के साथ 47,990 रुपए में खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप NVIDIA GeForce RTX 2050 से लैस है। 

Lenovo IdeaPad Gaming 3 (यहाँ से खरीदें)

MRP: Rs 85,890 

Deal Price: Rs 55,990

अगर आप अपना बजट थोड़ा बढ़ाने की सोच रहे हैं और 60 हजार के अंदर एक सॉलिड गेमिंग लैपटॉप चाहते हैं, तो Lenovo IdeaPad Gaming 3 ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान 55,990 रुपए में उपलब्ध है। यह डिवाइस AMD Ryzen 6000 सीरीज प्रोसेसर के साथ आता है जिसे NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU के साथ पेयर किया गया है। 

MRP: Rs 1,16,990 

Deal Price: Rs 96,990 

अब चीजों को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए हम यहाँ ASUS TUF Gaming F15 को लेकर आए हैं। यह लैपटॉप भी RTX 3050 से लैस है जिसे 12th gen Intel Core i7-12700H के साथ जोड़ा गया है। वैसे तो इस लैपटॉप की कीमत 1 लाख से भी कहीं अधिक है लेकिन अमेज़न सेल के दौरान इसे 96,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। 

Amazon Sale 2023: MSI Sword 15 (यहाँ से खरीदें)

MRP: Rs 1,56,990 

Deal Price: Rs 1,05,990

लिस्ट का अगला लैपटॉप MSI Sword 15 है जो 12th gen Intel Core i7-12650H के साथ आता है जिसे नए 40 series NVIDIA GeForce RTX 4060 GPU के साथ पेयर किया गया है। यह नया GPU गेमिंग के मामले में बेहद जबरदस्त परफॉरमेंस ऑफर करता है। सेल के दौरान अमेज़न से आप इस डिवाइस को 32% डिस्काउंट के साथ 1,05,990 रुपए में अपना बना सकते हैं। 

Acer Predator Helios Neo 16 (यहाँ से खरीदें)

MRP: Rs 1,48,999 

Deal Price: Rs 1,09,990

आखिर में हमारे पास Acer Predator Helios Neo 16 है जो लेटेस्ट 13th gen Intel Core i7-13700HX के साथ आता है और इसे नए 40 series NVIDIA GeForce RTX 4050 GPU के साथ पेयर किया गया है। इस लैपटॉप की असली कीमत 1,48,999 रुपए है, हालांकि अमेज़न सेल में यह भारी भरकम डिस्काउंट के साथ केवल 1,09,990 रुपए में मिल रहा है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles