Samsung जल्द लॉन्च करने वाला है दो सस्ते और बढ़िया फीचर्स वाले फोंस

Highlights

बजट सेगमेंट में आएंगे Galaxy A04 Core और Galaxy M04

Galaxy A04 Core और Galaxy M04 को जल्द किया जाएगा लॉन्च

Galaxy A04 का निचला वर्जन होगा Galaxy A04 Core

Samsung Galaxy A04 Core और Galaxy M04 जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy A04 Core संभवत: गैलेक्सी A04 का स्ट्रिप्ड-डाउन वर्जन होगा जिसे हाल ही में पेश किया गया था। Galaxy M04 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने वाला है। MySmartPrice की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के दो नए फोंस Galaxy A04 Core और Galaxy M04 को BIS वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि इन्हें SM-A042F/DS और SM-M045F/DS मॉडल नंबर के साथ पेश किया जाएगा। BIS लिस्टिंग के मुताबिक, अभी इन फोंस के स्पेक्स का पता नहीं चला है।

सस्ती होगी Samsung Galaxy A04 Core और Galaxy M04 की कीमत 

संभावना है कि Samsung Galaxy A04 Core और Galaxy M04 का सस्ता वर्जन होगा जिसे हाल ही में पेश किया गया था। Galaxy A04 में 6.5 इंच की एलसीडी पैनल मिलने वाला है जिसमें इंफिनिटी वी नौच मिलेगा। डिस्प्ले को HD+ रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। 

फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, डिवाइस में ड्यूल रियर कैमरा मिलने वाला है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेन्सर मिलेगा। डिवाइस एंड्रॉइड 12 के साथ वन यूआई कोर 4.1 पर काम करता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो Exynos 850 हो सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मिलेगा। 

अगर Galaxy M04 के बारे में बात करें, तो यह उम्मीद की जाती है कि यह एक एंट्री-लेवल एम-सीरीज स्मार्टफोन होगा जिसमें अच्छे स्पेक्स और बड़ी बैटरी होगी। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles