Redmi Note 9S स्मार्टफोन को 23 मार्च को किया जाने वाला है लॉन्च
Redmi Note 9S स्मार्टफोन को 23 मार्च को लॉन्च किया जाना तय किया जा चुका है
ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को Redmi Note 9 Pro के रीब्रांडेड वर्जन को लॉन्च किया जा सकता है
Xiaomi अगले हफ्ते चुनिंदा बाजारों में Redmi Note 9S लॉन्च करने की तैयारी में है। स्मार्टफोन को 23 मार्च को मलेशिया और पाकिस्तान में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के पहले, इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह डिवाइस रिबांडेड रेडमी नोट 9 प्रो होगा। याद करने के लिए, Xiaomi ने पिछले हफ्ते भारत में Redmi Note 9 सीरीज लॉन्च की थी। लॉन्च के समय, कंपनी ने घोषणा की कि इन्हें पहले भारत में लॉन्च किया जा रहा है। अब, चीनी स्मार्टफोन निर्माता एक अन्य नाम के साथ, अन्य बाजारों में उत्पाद लाइनअप का विस्तार करने के लिए तैयार है।
SurveyXiaomi Redmi Note 9S मोबाइल फोन को एक ट्रेंडी पंच-होल डिस्प्ले डिजाईन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस साल Xiaomi की ओर से अपने फोंस को एक सर्कुलर कट आउट के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी की ओर से फोंस में आपको बैक कैमरा सेटअप के तौर पर स्क्वायर शेप वाला कैमरा मोड्यूल मिलने वाला है। हालाँकि इस मोबाइल फोन के बारे में इसके अलावा कोई भी जानकारी सामने नहीं आ रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Redmi note 9 Pro मोबाइल फोन के एक डाउन वैरिएंट के रूप में Redmi Note 9S स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।
The wait is over, and we are excited to announce:
Redmi Note 9S, see you on 23 March 2020!#RedmiNote9S #PowerToWin #Redmi #XiaomiSG #Xiaomi pic.twitter.com/zxD9YnjKjO
— Xiaomi Singapore #PowerToWin (@XiaomiSingapore) March 14, 2020
अगर हम Redmi Note 9 सीरीज के स्मार्टफोन की बात करें तो आपको बता देते हैं कि, Redmi Note 9 Pro Max और Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। Note 9 Pro Max को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।
बात करें Redmi Note 9 Pro की तो फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile