Redmi Note 9 Pro पहली सेल में मात्र 90 सेकंड में ही हुआ सोल्ड आउट, बनाया नया रिकॉर्ड

HIGHLIGHTS

Redmi Note 9 Pro को अभी कल ही सेल के लिए पहली दफा इसके लॉन्च के बाद लाया गया था

इस सेल में इस स्मार्टफोन को मात्र 90 सेकंड के भीतर ही सोल्ड आउट होते देखा गया है

इसे अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड कहा जा रहा है

आपको बता देते हैं कि अब Xiaomi की ओर से सामने आ रहा है कि Redmi Note 9 Pro की अगली सेल 24 मार्च को होने वाली है

Redmi Note 9 Pro पहली सेल में मात्र 90 सेकंड में ही हुआ सोल्ड आउट, बनाया नया रिकॉर्ड

अपनी पहली ही सेल के दौरान मात्र 90 सेकंड के भीतर ही Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन सोल्ड आउट हो गया था। इस मोबाइल फोन को पहली सेल के लिए अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए लाया गया था। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को मी.कॉम, मी होम्स और मी स्टूडियो स्टोर्स आदि के माध्यम से भी सेल के लिए लाया गया था। इसके अलावा अब आपको बता देते हैं कि कंपनी के भारतीय CEO मनु कुमार जैन के माध्यम से सामने आ रहा है कि Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को एक बार फिर से सेल के लिए 24 मार्च को लाया जाने वाला है। Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन में आपको स्नेपड्रैगन 720G चिपसेट के अलावा 5020mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, इसके साथ ही इस मोबाइल फोन को कई आकर्षक रंगों में भी ख़रीदा जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Manu Kumar Jain की ओर से उनके ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी गई है कि Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को मात्र 90 सेकंड के भीतर ही लोगों ने भीड़ ने इतना पसंद किया है कि यह इतने कम समय में ही सोल्ड आउट हो गया है। हालाँकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर उसने पहली सेल में इस मोबाइल फोन के कितने यूनिट्स को सेल किया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को मी.कॉम, मी होम्स और मी स्टूडियो स्टोर्स आदि के माध्यम से भी सेल के लिए लाया गया था। फोन की कीमत आदि के बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बताने वाले हैं। 

Redmi Note 9 Pro प्राइस

Redmi Note 9 Pro को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। एक वैरिएंट का दाम 12,999 रूपये है जो 4GB+64GB स्टोरेज के साथ आया है जबकि दूसरे वैरिएंट में 6GB+128GB स्टोरेज मिल रहा है।

Redmi Note 9 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

Redmi Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 9 Pro फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है।

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है, फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, डिवाइस में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन को 18W चार्जर के साथ लाया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile