Redmi Note 9 Pro की सेल आज इंडिया में 12:00PM पर, Amazon India, Mi.com से खरीदें, इन ऑफर्स के साथ

Redmi Note 9 Pro की सेल आज इंडिया में 12:00PM पर, Amazon India, Mi.com से खरीदें, इन ऑफर्स के साथ
HIGHLIGHTS

आज भारत में Redmi Note 9 Pro की सेल होने जा रही है, अब से कुछ ही देर में आप इस मोबाइल फोन को अमेज़न इंडिया, mi.com के माध्यम से खरीद सकते हैं

Redmi Note 9 Pro को दोपहर 12:00 PM पर सेल के लिए लाया जाने वाला है

यहाँ आप Redmi Note 9 Pro की सेल डिटेल्स, Redmi Note 9 Pro की कीमत, ऑफर्स और डिस्काउंट आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

Redmi Note 9 Pro की आज भारत में सेल होने जा रही है कि आपको बता देते हैं कि Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन की यह सेल दोपहर 12:00PM पर होने वाली है। इसके अलावा आप Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन को अमेज़न इंडिया और Mi.com के माध्यम से खरीद सकते हैं। आपको बता देते हैं कि भारत में कोरोनावायरस लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो चुका है, और इस लॉकडाउन 4.0 को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जैसे ही हम सब जानते हैं कि लॉकडाउन के दौरान आप रेड ज़ोन में किसी भी प्रकार की ई-कॉमर्स डिलीवरी को हासिल नहीं कर सकते हैं, हालाँकि अगर आप ऑरेंज या ग्रीन जोन में रहते हैं तो आपको Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन आज होने वाली सेल में मिल जाने वाला है। 

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स 

Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन को 4GB + 64GB और 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल में लिया जा सकता है, आपको बता देते हैं कि Redmi Note 9 Pro का 4GB रैम वैरिएंट आपको Rs 13,999 में लिया जा सकता है, इसके अलावा अगर आप इसका 6GB रैम मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको Redmi Note 9 Pro के इस मॉडल के लिए Rs 16,999 अदा करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इस मोबाइल फोन को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करके खरीदते हैं तो आपको बता देते हैं कि आपको Rs 1000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने वाला है। हालाँकि आपको ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर EMI ऑप्शन भी मिल रहे हैं। Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन को आप औरोरा ब्लू, ग्लेशियर वाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंगों में ले सकते हैं।

Redmi Note 9 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 9 Pro फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है।

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है, फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, डिवाइस में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन को 18W चार्जर के साथ लाया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo