Coronavirus के कारण Note 9 Pro Max की सेल हुई कैन्सल

HIGHLIGHTS

Coronavirus के कारण हुई Note 9 Pro Max की सेल

पहली बार किया जाना था सेल

24 मार्च को होनी थी सेल

Coronavirus के कारण Note 9 Pro Max की सेल हुई कैन्सल

Redmi ने हाल ही में भारत में अपनी Note 9 सीरीज़ को लॉन्च किया था जिसमें Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max डिवाइस आते हैं। पहले को तो सेल में लाया जा चुका है लेकिन Note 9 Pro Max की पहली सेल को कैन्सल कर दिया गया है और इसका कारण Coronavirus महामारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi India के ट्विटर अकाउंट की मानें तो Redmi Note 9 Pro की सेल को देश के कई हिस्सों में लोकडाउन के कारण कैन्सल किया गया था और अब पूरे देश भर में सम्पूर्ण लोकडाउन कर दिया गया है। अभी तक रिवाइज़ सेल डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।

फ़ोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है। Note 9 Pro Max में 6GB/8GB रैम के अलावा 128GB तक का UFS 2.1 स्टोरेज मिलने वाला है। फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं और स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो नए फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इस वैरिएंट के साथ 33W फ़ास्ट चार्जर भी मिल रहा है जो डिवाइस को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile