Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max की पहली सेल 12 मई को होगी शुरू

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max की पहली सेल 12 मई को होगी शुरू
HIGHLIGHTS

अमेज़न इंडिया और मी.कॉम पर किया जाएगा सेल

इन प्रोडक्टस की सेल भी होगी शुरू

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max को 12 मई को पहली दफा भारत में सेल किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने अपने Redmi Note 9 Pro को की सेल शुरू की है। कंपनी ने भारत में अपना नया Mi 10 5G और Mi TWS Earphones 2 लॉन्च किया है।

Coronavirus की समस्या के कारण ई-कॉमर्स कंपनियों को नॉन-एसेंशियल आइटम्स की सेल पर रोक लगा दी गई है। इस कारण स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि की सेल रोक दी गई थी। हालांकि, अब ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन्स में लॉकडाउन कीमें कुछ छूट मिलने के बाद कंपनियाँ अब ऑनलाइन ऑर्डर्स लेना शुरू कर रही हैं।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max को Redmi Note 9 Pro और Mi TWS Earphones 2 के साथ 12 मई को मी इंडिया स्टोर और अमेज़न इंडिया पर सेल किया जाएगा।

Note 9 Pro Max के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम Rs 16,999 है जबकि 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 17,999 में उपलब्ध है और इसके अलावा, 8GB रैम और 128GB मॉडल का दाम Rs 19,999 है। फोन को अरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक विकल्प में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max स्पेसिफिकेशंस

Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।

फ़ोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है। Note 9 Pro Max में 6GB/8GB रैम के अलावा 128GB तक का UFS 2.1 स्टोरेज मिलने वाला है। फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं और स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो नए फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इस वैरिएंट के साथ 33W फ़ास्ट चार्जर भी मिल रहा है जो डिवाइस को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo