Redmi Note 9 Pro की पहली सेल आज, जानें फोन के सभी स्पेक्स
दोपहर 12 बजे होगी सेल
अमेज़न इंडिया पर सेल होगी शुरू
प्राइस है 12,999 रूपये
चीनी smartphone निर्माता Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपनी नई Note सीरीज़ को लॉन्च किया है जिसमें Redmi Note 9 Pro और Note 9 Pro Max मॉडल शामिल हैं। आज Note 9 Pro को पहली बार भारत में सेल किया जाएगा और यह सेल Amazon India और Mi.com पर शुरू होगी। दिलचस्पी रखने वाले दोपहर 12 बजे सेल में फोन को खरीद सकते हैं।
SurveyRedmi Note 9 Pro को कुछ समय बाद ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन बाज़ार में भी सेल किया जाएगा। जल्द ही उपभोक्ता ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा ऑफलाइन मी होम और मी स्टूडियो स्टोर्स से भी Note 9 Pro को खरीद पाएंगे। Redmi Note 9 Pro Max को 25 मार्च को पहली दफा सेल किया जाएगा।
Redmi Note 9 Pro स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 9 Pro फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है, फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, डिवाइस में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन को 18W चार्जर के साथ लाया गया है।
Redmi Note 9 Pro प्राइस
Redmi Note 9 Pro को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। एक वैरिएंट का दाम 12,999 रूपये है जो 4GB+64GB स्टोरेज के साथ आया है जबकि दूसरे वैरिएंट में 6GB+128GB स्टोरेज मिल रहा है। अगर आप रेड्मी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से डिवाइस को HDFC बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो Rs 500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile