Redmi Note 9 क्वाड कैमरा, 6.53” डिस्प्ले के साथ ऑनलाइन आया नज़र

HIGHLIGHTS

Redmi Note 9 ऑनलाइन आया नज़र

मिलेगा क्वाड कैमरा सेटअप

Redmi Note 9 क्वाड कैमरा, 6.53” डिस्प्ले के साथ ऑनलाइन आया नज़र

मार्च 2020 में Redmi ने भारत में अपने Note 9 Pro और Note 9 Pro Max फोंस को पेश किया था और सीरीज़ में Redmi Note 9 देखने को नहीं मिला है। हालांकि, अब Redmi Note 9 को TENAA लिस्टिंग पर देखा गया है जिससे फोन के क्वाड कैमरा सेटअप और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर का पता चलता है। Redmi Note 9 की स्पेकिफिकेशन की बात करें तो इसकी थिकनेस 8.9mm और वज़न 198g होगा। फोन में 6.53 इंच की FHD+ IPS डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रेज़ोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल होगा। फोन में 4,920mAh की बैटरी मिलेगी।                                                                       

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi Note 9 को ओक्टा-कोर SoC द्वारा संचालित किया जाएगा और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन को TENAA सर्टिफिकेशन मिल चुका है इसलिए जल्द ही इसे लॉन्च किए जाने की उम्मीद लगाई जा सकती है।

Redmi Note 9 को M2003J15Sc मॉडल नंबर दिया गया है और यह Note 9 Pro और Pro max जैसे डिज़ाइन के साथ आने वाला है और सीरीज़ के दोनों फोंस की तरह ही क्वाड कैमरा सेटअप ऑफर करने वाला है। TENAA लिस्टिंग के अनुसार, फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा।

Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।

फ़ोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है। Note 9 Pro Max में 6GB/8GB रैम के अलावा 128GB तक का UFS 2.1 स्टोरेज मिलने वाला है। फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं और स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो नए फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इस वैरिएंट के साथ 33W फ़ास्ट चार्जर भी मिल रहा है जो डिवाइस को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है। 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile