Redmi Note 8 Pro हुआ सस्ता, अब देना होगा ये दाम

HIGHLIGHTS

नए दाम में उपलब्ध हुआ Redmi Note 8 Pro

कीमत में हुई 1,000 रूपये कटौती

Redmi Note 8 Pro हुआ सस्ता, अब देना होगा ये दाम

Xiaomi भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में कब्ज़ा जमाया हुआ है और ख़ासतौर से बजट और मिड रेंज सेगमेंट में कम्पनी कई अच्छे फोंस पेश कर रही है। कम्पनी ने Redmi Note 8 Pro की कीमत में कटौती कर दी है और अब स्मार्टफोन को 1,000 रूपये कम देकर खरीदा जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको Redmi Note 8 Pro के 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 13,999 रूपये देने होंगे। दूसरी ओर 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट अब 15,999 रूपये में मिलेगा और फोन के हाई-एंड वैरिएंट को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज को खरीदने के लिए 17,999 रूपये देने होंगे।

Redmi Note 8 Pro Specs

Redmi Note 8 Pro को औरा डिज़ाइन के साथ लाया गया है और इसकी ख़ासियत 64MP का कैमरा है। डिवाइस को तीन रंगों Gamma Green, Halo White और Shadow Black विकल्प में लाया गया है। स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4% है। Redmi Note 8 Pro के Optics की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा को शामिल किया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है जो कई AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें AI ब्यूटीफाई, AI पोर्ट्रेट शॉट्स और फेस अनलॉक फीचर के साथ आया है।

Note 8 Pro को मीडियाटेक हीलियो G90T के साथ लॉन्च किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस को दिसम्बर में MIUI 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Gaming को बेहतर बनाने के लिए लिक्विड कूल सिस्टम को भी शामिल किया गया है। Redmi Note 8 Pro फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फ़ास्ट चार्जर को भी शामिल किया गया है। Redmi Note 8 Pro को वॉयस असिस्टेंट Alexa के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में IR ब्लास्टर को भी शामिल किया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile