8,888mAh बैटरी वाला Redmi फोन लॉन्च को तैयार! देखें कैसे होंगे फीचर

Highlights

Redmi Note 18 5G के चीनी वेरिएंट में 8,888mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

ग्लोबल बाजार में इस फोन में एक 8,100mAh बैटरी मिलने की चर्चा हो रही है।

Redmi Note 18 सीरीज में Pro और Pro Max मॉडल भी लॉन्च हो सकते हैं।

फोन की बैटरी दिनभर साथ दे, इसके लिए इस समय स्मार्टफोन्स कंपनियों की ओर से 5,000 या 6,000mAh की बैटरी से आगे निकालने वाला रास्ता पकड़ लिया है। कुछ फोन्स को तो इस समय 8,000mAh तक की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा चुका है और कुछ फोन्स की बैटरी तो 10000mAh को भी पर कर चुकी है। अब बाजार में 13000mAh और 14000mAh की बैटरी वाले फोन्स लाने की भी चर्चा चल रही है! ऐसे में Xiaomi भी इस आँकड़े के आसपास ही आना चाहता है। ऐसे में, कंपनी के अगले स्मार्टफोन Redmi Note 18 5G को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन में एक 8,888mAh की बैटरी मिल सकती है! हालांकि, कहानी में एक ट्विस्ट भी है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ साथ नए फोन में बाकी फीचर्स लगभग पुराने मॉडल जैसे ही रह सकते हैं। अगर आप नए फोन में नए प्रोसेसर और कैमरा अपग्रेड का इंतज़ार कर रहे थे तो इस खबर को पढ़ने के बाद आपको निराशा हाथ लग सकती है।

Redmi Note 18 5G में कौन सी बैटरी होगी?

अगर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो Redmi Note 18 5G को लेकर काफी खबरें आ रही हैं। इन खबरों के अनुसार, कंपनी फोन के चीनी और ग्लोबल मॉडल को अलग अलग बैटरी पर लॉन्च कर सकती है। जानकारी के अनुसार चीनी वेरिएंट में 8,888mAh की बैटरी मिल सकती है, इसके अलावा ग्लोबल वेरिएंट में 8,100mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।

अगर इसकी तुलना Redmi Note 17 5G से की जाए तो पुराने फोन के चीनी मॉडल में 8,000mAh और ग्लोबल मॉडल में 7,700mAh बैटरी दी गई थी। यानी नया फोन चीन में 888mAh और ग्लोबल बाजार में 400mAh ज्यादा बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च हो सकती है।

बड़ी बैटरी के साथ क्या होगी चार्जिंग क्षमता?

अगर चार्जिंग क्षमता को देखा जाए तो यहाँ Xiaomi आपको थोड़ा हैरानी में डाल सकती है। लीक के अनुसार, Redmi Note 18 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलने की संभावना है। यही चार्जिंग सपोर्ट Redmi Note 17 5G में भी मौजूद थी। ऐसे में इसमें कोई बदलाव नहीं हो रहा है?

नए फोन में मिलेंगे पुराने वाले फीचर

इस लीक में सबसे बड़ी बात यही सामने आ रही है कि Redmi Note 18 5G असल में Note 17 5G का ही बदला हुआ वर्जन हो सकता है! जिसकी बैटरी में बदलाव है। अगर Redmi Note 17 5G को देखा जाए तो इस फोन में 6.99 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। लीक आदि को देखा जाए तो Redmi Note 18 के लिए भी ऐसा ही कहा जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि अभी के लिए नहीं हुई है।

Redmi Note 18 Pro Max में मिलेगी 10,000mAh बैटरी?

Xiaomi केवल एक फोन तक पर रुकने वाला नहीं है। रिपोर्ट्स में Redmi Note 18 सीरीज में Redmi Note 18 Pro और Redmi Note 18 Pro Max को भी लॉन्च कर सकती है। इससे पहले सामने आई जानकारी में Pro Max मॉडल के साथ 10,000mAh तक की बैटरी मिलने का दावा किया गया था। अभी के लिए Redmi Note 18 5G की कीमत, लॉन्च डेट और भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles