मीडियाटेक चिपसेट के साथ आने वाला है Redmi का यह फोन, साल की दूसरी तिमाही में होगा लॉन्च

Highlights

Note 12 सीरीज में Redmi Note 12S नाम का एक नया मॉडल भी आएगा

नोट 12S के 2023 की दूसरी तिमाही में आने की संभावना है

Note 12S को “Sea” और “Ocean” कोडनेम दिया गया है

Redmi जल्द ही ग्लोबल बाजार में Redmi A2, Redmi 12C, और Redmi Note 12 सीरीज जैसे कई स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। Note 12 सीरीज में Redmi Note 12S नाम का एक नया मॉडल भी आएगा। टिप्सटर Kacper Skrzypek ने डिवाइस के बारे में कुछ शुरुआती जानकारियां लीक की हैं। ऊपर बताए गए फोंस के इस महीने या अप्रैल में यूरोपीय बाजारों में लॉन्च होने की उम्मीद है। नोट 12S के 2023 की दूसरी तिमाही में आने की संभावना है।

टिप्सटर का दावा है कि Redmi Note 12S को संभवतः “Sea” और “Ocean” कोडनेम दिया गया है। कोडनेम में से एक एनएफसी वेरिएंट है, जबकि दूसरे में एनएफसी के लिए सपोर्ट नहीं है।

Note 12S मीडियाटेक चिपसेट द्वारा संचालित होगा, लेकिन अभी SoC के बारे में सही जानकारी नहीं मिली है। इसलिए, यह स्पष्ट नहीं है कि डिवाइस 4G या 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है या नहीं। टिपस्टर ने यूरोप में Xiaomi डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए बताया है कि Note 12S मई के मध्य तक खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi Note 12S को Redmi Note 11S के अगले फोन के रूप में आएगा, जो पिछले साल जनवरी 2022 में आया था। Note 11S Xiaomi का एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो 2022 में आया था। इसमें 6.43-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रिज़ॉल्यूशन है 2400 x 1080 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। डिवाइस एक Helio G96 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसमें 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर चलता है।

Note 11S में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। डिवाइस के बैक पर 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles