Redmi Note 12 चीन में हो चुका है लॉन्च, भारत में आ सकता है Poco के नाम पर

Redmi Note 12 चीन में हो चुका है लॉन्च, भारत में आ सकता है Poco के नाम पर
HIGHLIGHTS

Note 12 5G भारत में POCO ब्रांडेड फोन की तरह आएगा

Redmi Note 12 5G का मॉडल नंबर 22101317C चीन में लॉन्च किया गया है

Note 12 5G में Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा

Redmi ने पिछले हफ्ते चीन में Redmi Note 12 सीरीज़ के स्मार्टफोंस का खुलासा कर दिया है। संभावना है कि, इनमें से कुछ डिवाइसेज़ को Xiaomi और POCO डिवाइसेज़ के रूप में ग्लोबल मार्केट्स में रीब्रांडेड किया जा सकता है। रिपोर्ट से पता चलता है कि Redmi Note 12 चीनी यूजर्स के लिए काफी खास होने वाला है, जहां Note 12 Pro 5G और Note 12 Pro+ 5G को भारत में Xiaomi 12i और Xiaomi 12i हाइपरचार्ज के रूप में डेब्यू किया जा सकता है। Note 12 5G की बात करें तो, ऐसा अनुमान है कि यह फोन भारत में POCO ब्रांडेड फोन की तरह आएगा।

यह भी पढ़ें: Moto X40 लॉन्च से पहले दिखाई दिया TENNA पर, मिलेगा इतना स्टोरेज…

Redmi Note 12 5G का मॉडल नंबर 22101317C है जो कि चीन मे लॉन्च किया गया है। डिवाइस का छोटा मॉडल नंबर M17 है। जैसे कि आप नीचे देख सकते हैं, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैण्डर्ड्स के डेटाबेस में एक नया POCO फोन 22111317PI मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

redmi note 12 5g

Redmi Note 12 5G की ही तरह 22111317PI मॉडल नंबर का डिवाइस भी M17 छोटा मॉडल नंबर देता है। इसलिए, ऐसा लगता है कि यह डिवाइस भारत में POCO फोन के रूप में रीब्रांडेड किया जाएगा। मॉडल नंबर से यह भी पता चलता है कि यह डिवाइस भारत में नवंबर में जारी किया जाएगा। संभावना यह भी दर्शाई जा रही है कि यह फोन POCO M5 5G सीरीज़ के फोन के रूप में आ सकता है।

Redmi Note 12 5G स्पेसिफिकेशंस

Redmi Note 12 5G में 6.67-इंच OLED डिस्प्ले के साथ फुल HD+ रिज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। डिवाइस MIUI 13 के एंडरोइड 12 OS पर चलेगा और इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: iQOO 11 को मिला 3C सर्टिफिकेशन, जल्द लॉन्च के हैं संकेत

Note 12 5G में हुड के अंदर, Snapdragon 4 Gen 1 मोबाइल प्लैटफॉर्म दिया जाएगा। चीन में, यह स्मार्टफोन लगभग 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। सिक्योरिटी के लिए, फोन में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo