Redmi Note 12 5G सीरीज़ तीन धमाकेदार मॉडल्स के साथ जल्द होगी भारत में लॉन्च: देखें लॉन्च डेट, फीचर्स
ट्विटर के माध्यम से पता चला है कि, Note 12 5G सीरीज़ 5 जनवरी को भारत में लॉन्च की जा सकती है।
यह सीरीज़ चीन में अक्टूबर में ही लॉन्च कर दी गई थी।
Redmi Note 12 Pro+ भारत में 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ उपलब्ध हो सकता है।
टिप्स्टर "मुकुल शर्मा" ने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि Note 12 5G सीरीज़ 5 जनवरी को भारत में लॉन्च होने की पूरी संभावना है जो कि, चीन में अक्टूबर में ही लॉन्च कर दी गई थी।
Survey[Exclusive] Time to reveal the SuperNote launch date
Can confirm that the Redmi Note 12 series will launch on 5th January in India.
Redmi Note 12, Note 12 Pro, Pro+ will all be 5G ready for India.
12 Pro+: 200MP main camera.
Feel free to retweet
#RedmiNote12Series— Mukul Sharma (@stufflistings) December 9, 2022
जाने माने टिप्स्टर "मुकुल शर्मा" ने एक ट्वीट के माध्यम से यह खुलासा किया कि, Redmi Note 12 5G सीरीज़ 5 जनवरी को भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह सीरीज़ चीन में अक्टूबर में ही लॉन्च कर दी गई थी। हालांकि, Redmi ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख रिवील नहीं की है, लेकिन कंपनी की ओर से एक टीजर जारी किया गया है जिससे ग्राहकों को यह पता चलता है कि, यह सीरीज़ भारतीय बाज़ारों में जल्द ही उपलब्ध होगी।
REDMI NOTE 12 5G अनुमानित स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 12 एक 6.67-इंच फुल-HD स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में एक 6nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर और 8GB रैम ऑफर की जा सकती है। डिवाइस में एक ड्यूअल कैमरा मॉड्यूल होने की संभावना है जिसमें एक 48MP प्राइमरी शूटर और ए 2MP डेप्थ सेंसर शामिल हो सकता है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
REDMI NOTE 12 PRO अनुमानित स्पेसिफिकेशंस
अफवाहों से यह जानकारी मिली है कि, Redmi Note 12 Pro एक 6.67-इंच फुल-HD+ OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है और डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट के साथ एक 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी शामिल हो सकता है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 SoC दिया जा सकता है और इसी के साथ 12GB LPDDR4x रैम और Mali-G68 GPU भी शामिल होने की संभावना है।
REDMI NOTE 12 PRO+ अनुमानित स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 12 Pro+ की सबसे दिलचस्प स्पेसिफिकेशन शायद इसका कैमरा हो सकता है- क्योंकि स्मार्टफोन में एक 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ OIS सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में एक 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक 2MP मैक्रो लेंस भी शामिल हो सकते हैं। डिवाइस एक 6.67-इंच फुल-HD OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है और इसी के साथ इसमें HDR10+ सपोर्ट और Dolby विज़न शामिल होने की भी संभावना है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
