Redmi K60 Ultra: फ्लैगशिप लाइनअप में जल्द होगी नए धमाकेदार फोन की एंट्री, 120W पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से होगा चार्ज

Redmi K60 Ultra: फ्लैगशिप लाइनअप में जल्द होगी नए धमाकेदार फोन की एंट्री, 120W पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से होगा चार्ज
HIGHLIGHTS

Xiaomi अपनी अपकमिंग पेशकश Redmi K60 Ultra को बहुत जल्द लॉन्च करने वाला है।

यह डिवाइस हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है।

Redmi K60 Ultra में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

Xiaomi अपनी अपकमिंग पेशकश Redmi K60 Ultra को बहुत जल्द लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन मौजूदा K60 लाइनअप में शामिल होगा जिसमें पहले से ही K60, K60 Pro और K60E मॉडल्स शामिल हैं। स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और एक रेंडर स्केच पहले ही ऑनलाइन सामने आ चुका है जिसने टेक के दीवानों में काफी उत्साह जगा दिया है। 

Redmi K60

यह भी पढ़ें: Confirm! इस दिन भारत में धूम धड़ाका एंट्री लेंगे Motorola के ये लेटेस्ट फ्लैगशिप फोल्डेबल फोंस, देखें क्या होगी कीमत

इसके अलावा यह डिवाइस हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है जिसमें इसकी फास्ट चार्जिंग स्पीड के बारे में जानकारी मिली है। इस लिस्टिंग के आधार पर अपकमिंग Redmi K60 Ultra (मॉडल नंबर 23078RKD5C) में 120W फास्ट चार्जिंग शामिल हो सकती है जो K60 Pro से मेल खाती है। संभावना है कि यह स्मार्टफोन 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी से लैस होगा। 

Redmi K60 Ultra स्पेक्स (अनुमानित)

रिपोर्ट्स सुझाव देती हैं कि Redmi K60 Ultra एक 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें 144Hz हाई रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसमें डायमेंसिटी 9200+ चिपसेट लगाया जा सकता है।

Redmi K60 Ultra

यह भी पढ़ें: Redmi Note 12R: सबसे दिलों को जीतने आ रहा Xiaomi का दमदार फोन, इस फीचर के साथ बनेगा अब तक का सबसे यूनिक डिवाइस

लीक्ड डिजाइन स्केच से फोन का रियर कैमरा सेटअप सामने आया है जिसमें तीन कैमरे शामिल हैं, इनमें से दो कैमरे बड़े कटआउट्स में दिए गए हैं जबकि एक कैमरा छोटे कटआउट में देखा जा सकता है। साथ ही डिवाइस में सामने की तरफ पंच-होल डिस्प्ले के साथ पतले बेजल्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा अफवाहों से सुझाव मिला है कि K60 Ultra एलुमिनियम बॉडी के साथ आ सकता है। 

Image Source

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo