Redmi K30 में मिलेगा दुनिया का पहला हाई रेज़ोल्यूशन इमेज सेंसर

HIGHLIGHTS

60MP कैमरा से होगा लैस

मिलेगा दुनिया का पहला हाई रेज़ोल्यूशन कैमरा

Redmi K30 में मिलेगा दुनिया का पहला हाई रेज़ोल्यूशन इमेज सेंसर

Xiaomi के Redmi K30 स्मार्टफोन से जुड़े कई लीक्स सामने आए हैं और अब कम्पनी के जीएम लू वीबिंग ने यह पुष्टि की है कि इस फोन में दुनिया का पहला हाई रेज़ोल्यूशन कैमरा मिलेगा। हालांकि, इसके अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि फोन में Sony IMX686 सेंसर दिया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कम्पनी ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस 60MP का कैमरा मिलेगा। फोन में डुअल पंच होल डिस्प्ले मिलने वाली है। इसका मतलब है कि डिवाइस के फ्रंट पर दो सेल्फी कैमरा मिलेंगे।

कुछ समय पहले लीक हुई इमेज को देख कर कहा जा सकता है कि डिवाइस में ओवल शेप्ड पंच होल फ्रंट कैमरा मिलेगा और डिवाइस को 5G सपोर्ट मिलने वाला है। हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि फोन को स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिया जाएगा या फोन में स्नैपड्रैगन 730G मिलने वाला है। फ्लैगशिप फोन में एड्रेनो 618 GPU मिलने वाला है।

लीक हुए स्पेक्स से पता चलता है कि फोन में 6.66 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और यह स्मूथ इंटरफेस देने में सक्षम होगी। एड्रेनो 618 GPU के बारे में ख सकते हैं कि फोन Redmi K20 Pro की तरह स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ के साथ आ सकता था। Xiaomi के CEO Lei Jun ने यह भी पुष्टि की है कि Redmi K30 MIUI 11 पर launch होगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile