फरवरी से डिस्कंटिन्यू हो जाएगा Redmi K20 Pro: LU WEIBING ने दी जानकारी

फरवरी से डिस्कंटिन्यू हो जाएगा Redmi K20 Pro: LU WEIBING ने दी जानकारी
HIGHLIGHTS

कम्पनी के वाईस प्रेसिडेंट ने की घोषणा

Xiaomi ने पिछले साल 2019 में अपना Redmi K30 smartphone लॉन्च किया है और निर्माता ने डिवाइस के साथ Redmi K30 Pro को पेश नहीं किया है। Redmi ने K30 को दो अलग chipset के साथ 4G और 5G वैरिएंट पेश लॉन्च किया था। Redmi K30 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi के वाईस प्रेसिडेंट और Redmi Brand के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने घोषणा की है कि इस महीने में Redmi K20 Pro को डिस्कंटिन्यू कर दिया जाएगा।

Weibing ने Weibo पर लेटेस्ट डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, (डायरेक्टली ट्रांसलेटेड), इस महीने K20Pro को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि Redmi K20 Pro के 5 मिलियन यूनिट्स को ग्लोबली सेल किया जा चुका है। स्मार्टफोन को चीन में पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था, अर्थात डिवाइस पूरे एक साल भी बाज़ार में नहीं रहा है। हालाँकि, इससे एक संकेत यह भी मिलता है कि कम्पनी Redmi K30 Pro पर काम कर रही है।

Weibing के अनुसार, Redmi K20 Pro को इस महीने डिस्कंटिन्यू कर दिया जाएगा हालाँकि, उन्होंने यह साफ़ नहीं किया है कि यह रोक केवल चीन के लिए है या अन्य बाज़ारों में भी डिवाइस की सेल पर रोक लगेगी।

Redmi K30 Pro जल्द लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को Geekbench लिस्टिंग पर देखा जा चुका है और उम्मीद की जा रही है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC द्वारा संचालित होगा जिसे 8GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि Sony IMX686 सेंसर होगा।

फ्रेश लीक के अनुसार, Redmi K30 Pro में 4,700mAh की बैटरी मिलेगी जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह फोन पिछले साल जुलाई में launch हुए Redmi K20 Pro की जगह लेगा और दिसम्बर में लॉन्च हुए Redmi K30 की तुलना में अधिक प्रीमियम वैरिएंट होगा। Redmi K30 को 5G वैरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था इसलिए उम्मीद कर सकते हैं कि Redmi K30 Pro को 5G विकल्प के साथ पेश किया जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo