11 हजार रुपए वाला बेहतरीन फोन मिल रहा केवल 6,499 रुपए में, देखें तोडू डील
यह फोन दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी चलने वाली बैटरी के साथ आता है।
आज हम इसके टॉप वेरिएंट पर मिल रही धमाका डील के बारे में बात करने वाले हैं।
आइए इस डील के बारे में सब कुछ जानते हैं और देखते हैं कि Redmi A2 आपके लिए सही फोन है या नहीं।
बजट स्मार्टफोन की तलाश है? Redmi A2 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह फोन दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी चलने वाली बैटरी के साथ आता है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि अभी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर Redmi A2 पर शानदार डिस्काउंट चल रहा है जिसमें आपको इस 11 हजार रुपए वाले फोन को 7 हजार रुपए से भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। आइए इस डील के बारे में सब कुछ जानते हैं और देखते हैं कि Redmi A2 आपके लिए सही फोन है या नहीं।
Redmi A2 Discount Deal
वैसे तो रेडमी ए2 तीन मेमोरी वेरिएंट्स - 2GB + 32GB, 2GB + 64GB और 4GB + 64GB में आता है, लेकिन आज हम इसके टॉप वेरिएंट पर मिल रही धमाका डील के बारे में बात करने वाले हैं। इसके 4GB RAM वेरिएंट की असली कीमत 10,999 रुपए है लेकिन वर्तमान में कंपनी इस डिवाइस को केवल 6,499 रुपए में उपलब्ध करा रहा है।
EMI Options
अगर आप एक बार में पूरा भुगतान नहीं करना चाहते तो आप अभी केवल 1625 रुपए देकर 1625 रुपए प्रतिमाह से 3 महीने की EMI तय कर सकते हैं, या फिर इसके अलावा कंपनी 6 महीने या 9 महीने के EMI ऑप्शंस भी ऑफर कर रही है।
Mi Protection
डिस्काउंट डील के अलावा रेडमी अपने ग्राहकों को इस फोन में एक साल के लिए एमआई कम्प्लीट प्रोटेक्ट केवल 649 रुपए में देने का वादा कर रहा है। इतना ही नहीं, एक साल का एमआई स्क्रीन प्रोटेक्शन भी मात्र 449 रुपए में ऑफर किया जा रहा है।
Redmi A2 क्यों खरीदना चाहिए?
रेडमी A2 एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें 6.5 इंच की बड़ी स्क्रीन है जो फिल्में देखने और गेम खेलने के लिए अच्छी है। इसमें लेटेस्ट फीचर्स तो नहीं हैं लेकिन आपको 8 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा जो दिन की अच्छी रोशनी में ठीक-ठाक तस्वीरें ले सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पॉवर देने वाला MediaTek Helio G36 प्रोसेसर है जो हल्के फुल्के कामों के लिए ठीक है। ज्यादा गेमिंग या हैवी ऐप्स चलाने के लिए यह फोन नहीं बना है।
स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 4GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन अभी क्लासिक ब्लैक, एक्वा ब्लू और सी ग्रीन के तीन रंगों में मिल रहा है। बैटरी के बारे में बात करें तो इस हैंडसेट में एक 5000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट देती है। कुल मिलाकर, यह एक बेसिक फोन है जो कम बजट में काम चलाने के लिए अच्छा है।