IMDB पर टॉप रेटिंग के साथ आपका दिल जीत लेंगी ये टॉप 10 फिल्में, इस जगह फ्री में हो रही स्ट्रीम

IMDB पर टॉप रेटिंग के साथ आपका दिल जीत लेंगी ये टॉप 10 फिल्में, इस जगह फ्री में हो रही स्ट्रीम
HIGHLIGHTS

JioCinema भारत के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है।

IPL खत्म होने के बाद यह कंपनी कॉन्टेन्ट के लिए पैसे लेना शुरू कर सकती है।

इसलिए समय निकालकर जियो सिनेमा पर उपलब्ध ये 10 बेस्ट IMDB रेटेड बॉलीवुड फिल्में जरूर देखें।

JioCinema भारत के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है जो अपने यूजर्स को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध करा रहा है, ठीक वैसे जैसे इसने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के साथ किया था। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स से सुझाव मिला है कि IPL खत्म होने के बाद कंपनी कॉन्टेन्ट के लिए पैसे लेना शुरू कर सकती है। इस खबर ने कई यूजर्स को हैरान कर दिया है जो JioCinema द्वारा प्रदान की जाने वाले फ्री स्ट्रीमिंग सर्विस का आनंद ले रहे हैं। 

तो समय निकालकर जियो सिनेमा पर उपलब्ध ये 10 बेस्ट IMDB रेटेड बॉलीवुड फिल्में जरूर देखें जिनके लिए IPL खत्म होने के बाद भुगतान करना पड़ सकता है।

Kahaani (8.1/10)

इस फिल्म में गर्भवती विद्या दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में अपने लापता पति को ढूंढ रही है। उसकी मदद के लिए पुलिस इंस्पेक्टर सत्योकी “राना” सिन्हा और इंस्पेक्टर जनरल खान आते हैं।  विद्या के पति के लैपटॉप से मिले सुराग एक बड़ी साज़िश की ओर इशारा करते हैं। क्या इस रहस्य और जुनून की कहानी में विद्या अपने पति को ढूंढ पाएगी?

Andhadun (8.2/10)

अंधाधुन में आकाश, एक अंधा पियानो बजाने वाला, गलती से एक हत्या का गवाह बन जाता है। उलझन में फंसा आकाश अंगों के व्यापार करने वाले गिरोह से जुड़ जाता है। वहीं, एक एक्टर की खूबसूरत पत्नी सिमी से भी उसकी नजदीकियां बढ़ती हैं। कई चौंकाने वाले मोड़ के बाद, आखिर में कौन जिंदा बच निकलता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी!

Drishyam (8.2/10)

इस फिल्म में विजय, एक केबल वाले को शौक से फिल्में देखना पसंद है। उसकी जिंदगी में तूफान तब आता है जब बेटी का एक MMS वायरल हो जाता है। उसी वक्त, एक पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे का अपहरण हो जाता है। ऐसे में विजय का परिवार संदिग्ध बन जाता है। अब विजय अपनी फिल्मों से सीखी चालाकी से पुलिस और कानून को कैसे मात देता है, यही है कहानी का सस्पेंस!

Aligarh (7.8/10)

अब बात करें अलीगढ़ फिल्म की तो इस कहानी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सिरस (मनोज बाजपेयी) पर गे होने का आरोप लगता है जिसके कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया जाता है। एक पत्रकार दीपू सेबेस्टियन (राजकुमार राव) इस मामले की पड़ताल करता है। यह फिल्म प्रोफेसर की लड़ाई और समाज में व्यक्तिगत स्वतंत्रता के सवाल को उठाती है।

Rockstar (7.7/10)

लिस्ट की अगली फिल्म रॉकस्टार में जुनूनी लड़का जॉर्डन संगीत का दीवाना है, लेकिन प्यार में नाकाम रहता है। फिर उसकी मुलाकात हीर से होती है जिससे उसे प्यार हो जाता है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है। जॉर्डन रॉकस्टार बन जाता है, लेकिन उसकी राहें दर्द और प्रेम से भरी रहती हैं।

Sanam Teri Kasam (7.6/10)

जियो सिनेमा की इस फिल्म में बदमाश इंद्र और पढ़ी-लिखी सरु को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और वे शादी भी कर लेते हैं। लेकिन एक हादसा उनकी ज़िंदगी बदल देता है, सरु अपनी माँ को सच बताती है पर वह जयराम को कुछ नहीं कहने देती। नया रूप पाकर सरु को अभिमन्यु का प्यार मिलता है, लेकिन शादी के दिन वह अकेली रह जाती है।

Gangs of Wasseypur (8.2/10)

गैंग्स ऑफ वासेपुर धनबाद के कोयला माफिया की खूनी कहानी है। सरदार खान और फहीम खान के परिवारों के बीच दशकों पुराना बदला चल रहा होता है। रंजिशें और सत्ता का लालच वासेपुर को खून के रंग में रंग देता है। कुल मिलाकर यह फिल्म बदले की आग में जलते हुए एक खानदान का सफर है।

English Vinglish (7.8/10)

इंग्लिश विंग्लिश में शशि नाम की एक गृहिणी अंग्रेजी न बोल पाने के कारण अपने पति और बेटी के तानों को सहती है। आत्मविश्वास पाने के लिए वह अंग्रेजी सीखने का फैसला करती है। क्लास में नए लोगों से मिलना और अंग्रेजी सीखना उसका सफर बदल देता है। यह खुद को साबित करने और सपनों को पूरा करने के जुनून की कहानी है।

Omkara (8/10)

ओमकारा एक गुंडा सरदार है जो दुलारी के प्यार में पड़ जाता है और उसे भगा ले जाता है, जिसकी किसी और से सगाई हो चुकी थी। गुस्से में भरे दुलारी के पिता बदला लेने की ठान लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ, ओमकारा के गिरोह में जलन और गलतफहमी जहर घोल देती है, जिससे खून खराबा होता है।

Queen (8.1/10)

Queen फिल्म एक सीधी-सादी लड़की रानी की कहानी है जो अपने मंगेतर से शादी तोड़ने के बाद अकेले हनीमून पर निकल पड़ती है। यूरोप घूमते हुए और लोगों से मिलते हुए वह खुद को खोजती है और एक आत्मनिर्भर महिला बनकर वापस लौटती है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo