Redmi 8A Pro हुआ लॉन्च, जानें स्पेक्स और डीटेल

HIGHLIGHTS

5,000mAh बैटरी से है लैस

18W फास्ट चार्जिंग के साथ

Redmi 8A Pro हुआ लॉन्च, जानें स्पेक्स और डीटेल

Redmi Note 9 सीरीज़ में कुछ फोंस लॉन्च हो चुके हैं और अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने Redmi 8 की सीरीज़ में नया हैंडसेट पेश किया है। कंपनी की इंडोनेशियन विंग ने नया Redmi 8A Pro को पेश कर दिया है। हालांकि, यह फोन Redmi 8A Dual का रीब्रांडेड वर्जन है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बजट फोन Redmi 8A Pro में 6.22 इंच की LCD पैनल दिया गया है जिसे गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन स्नैपड्रैगन 439 द्वारा संचालित है जिसे 2GB या 3GB रैम के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा फोन में 16GB या 32GB स्टोरेज दिया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जिसे 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में USB Type-C पोर्ट दिया गया है। बॉक्स में 10W चार्जर दिया गया है। फोन का डायमेंशन Redmi 8A Dual है। इसका मेजरमेंट 156.5 x 75.4 x 9.4 mm है और बॉडी को P2i स्प्लेश प्रुफ कोटिंग दी गई है। फोन में 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।

Redmi 8A Pro को ब्लू, ग्रे और व्हाइट रंगों में आया है। बेस वेरिएंट 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आया है। इसका दाम IDR 1,549,000 (लगभग Rs 7,140) है। फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है और इसका दाम IDR 1,649,000 (लगभग Rs 7,600) है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile