26 मई को लॉन्च होंगे Redmi 10X, 10X Pro 5G स्मार्टफोंस

HIGHLIGHTS

RedmiBook 14 लैपटॉप को भी किया जाएगा लॉन्च

Redmi 10X, 10X Pro 5G फोन से भी उठेगा पर्दा

26 मई को लॉन्च होंगे Redmi 10X, 10X Pro 5G स्मार्टफोंस

आगामी Xiaomi Redmi 10X को जल्द ही मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप में लॉन्च किया जाएगा और सीरीज़ में Redmi 10X Pro 5G और बेस 10X शामिल है। Redmi 10X Pro 5G पहला फोन होगा जो MediaTek Dimensity 820 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। यह चिपसेट ड्यूल सिम, 5G नेटवर्क के लिए ड्यूल-स्टैंडबाय सपोर्ट करता है। इस तरह आप दोनों सिम कार्ड्स को एक ही समय में 5G नेटवर्क पर कनैक्ट कर सकते हैं। यह ऐसे समय में काम आने वाला फीचर है जब 5G कनैक्टिविटी पूरी तरह सही नहीं है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 10X सीरीज़ को 26 मई को लॉन्च किया जाएगा और इस इवैंट में शाओमी के कई अन्य प्रोडक्टस जैसे RedmiBook 14 laptop आदि को भी पेश किया जाएगा। बेस 10X फोन रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर के साथ आएगा जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि डिवाइस में AMOLED स्क्रीन मिलेगी। दोनों डिवाइसेज़ में क्वाड-कैमरा सेटअप मिलेगा। हालांकि, अभी कैमरा सेटअप के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi 10X Pro को AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा जो मिड-रेंज सेगमेंट में कम देखने को मिलता है। इस डिस्प्ले के साथ यूज़र्स ऑल्वेज़-ऑन डिस्प्ले फीचर का उपयोग कर सकते हैं। डिवाइस में MIUI 12 के सुपर वॉलपेपर्स का सपोर्ट मिलेगा। AMOLED डिस्प्ले में हमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर भी मिल सकता है।

डिवाइस में पावरफुल परफॉर्मेंस और 5G कनैक्टिविटी के लिए MediaTek Dimensity 820 को शामिल किया जाएगा। हालांकि, कुछ ही दिनों में फोन को लॉन्च किया जा सकता है और जल्द ही अन्य जानकारी भी सामने आ सकती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile