इंतज़ार हुआ खत्म! 50MP कैमरा वाला Redmi 10 Prime भारत में लॉन्च, जानें सस्ते फोन की कीमत

Digit Hindi द्वारा | पब्लिश किया गया 03 Sep 2021 14:24 IST
HIGHLIGHTS
  • Redmi 10 Prime को किया गया लॉन्च

  • ये है नए Redmi 10 Prime बजट फोन का दाम

  • 7 सितंबर से सेल में आएगा फोन

इंतज़ार हुआ खत्म! 50MP कैमरा वाला Redmi 10 Prime भारत में लॉन्च, जानें सस्ते फोन की कीमत
Redmi 10 Prime को बाज़ार में 50MP कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।

Redmi 10 Prime launched: Redmi India (रेडमी इंडिया) ने भारत में Redmi 10 Prime (रेडमी 10 प्राइम) को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस Redmi 10 (रेडमी 10) का रीब्रांडेड वर्जन है जो अन्य बाज़ारों में उपलब्ध है। हालांकि, रेडमी ने फोन में कुछ बदलाव किए हैं। यह भी पढ़ें: TRAI ने उठाया बड़ा कदम! अब नंबर पोर्ट करने पर नहीं मिलेगा किसी भी प्रकार का स्पेशल ट्रीटमेंट, देखें पूरा मामला

Redmi 10 Prime price

Redmi 10 Prime (रेडमी 10 प्राइम) के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 12,499 है। डिवाइस के 6GB रैम और 128GB वेरिएंट को Rs 14,999 में पेश किया गया है। Redmi 10 Prime को अमेज़न, मी होम, मी स्टुडियो और रीटेल आउटलेट्स पर 7 सितंबर से सेल किया जाएगा। डिवाइस को एस्ट्रल व्हाइट, फैन्टम ब्लैक और बीफ्रोस्ट ब्लू कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें: Airtel-Jio झटका देकर लाइम-लाइट में आया Vodafone-idea (Vi), अपने नए प्लान्स (Plans) से कर रहा ताबड़तोड़ हमले

redmi 10 prime launched

Redmi 10 Prime (रेडमी 10 प्राइम) मीडियाटेक हीलियो G88 (MediaTek Helio G88) चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन को वर्चुअल रैम का साथ दिया गया है जो मल्टी-टास्किंग में काम आएगा। यह भी पढ़ें: अमेजन इंडिया पर खुल गया किसान स्टोर, किसानों को मिलेगा ये सबसे बड़ा फायदा

Redmi 10 Prime Specifications  (रेडमी 10 प्राइम स्पेसिफिकेशन)

डिवाइस में 6.5 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिवाइस एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आया है जो फ्रीवेन्सी को 45Hz तक कम कर देता है। इस तरह फोन की बैटरी सेव की जा सकती है। यह भी पढ़ें: Jio के बाद अब Airtel ने भी पेश कर दिए Disney+ Hotstar के साथ वाले प्लान, ज़बरदस्त प्लान में मिलते हैं ये लाभ

Redmi 10 Prime में है 50MP कैमरा

फोन को क्वाड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेन्सर को शामिल किया गया है। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें: Jio ने कर दिया कमाल! 500 रूपए से भी कम में सेल होगा JioPhone Next, देखें कब है सेल

redmi 10  prime launched

डिवाइस एंडरोइड 11 (Android 11) पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। फोन को 18W की चार्जिंग स्पीड दी गई है। यह भी पढ़ें: केवल Rs 13000 से भी कम में दमदार 7000mAh की बड़ी बैटरी ऑफर करता है यह स्मार्टफोन

Redmi Earbuds 3 Pro को भी किया गया लॉन्च

Redmi ने साथ ही नए TWS earbuds (TWS ईयरबड्स) Redmi Earbuds 3 Pro (रेडमी ईयरबड्स 3 प्रो) को लॉन्च कर दिया है। नया ईयरबड्स Rs 2,999 में आया है। Earbuds 3 Pro को 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे सेल में लाया जाएगा। Redmi Earbuds 3 Pro को mi.com, अमेज़न इंडिया, मी होम और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल किया जाएगा। ग्राहक Earbuds 3 Pro को तीन रंगों ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर में खरीद सकेंगे। यह भी पढ़ें: Airtel vs Jio vs Vi vs BSNL के सबसे सस्ते प्लान्स हैं ये, कीमत जानकर पड़ जायेंगे हैरानी में  

शाओमी Redmi 10 Prime 128GB 6GB रैम Key Specs, Price and Launch Date

Price:
Release Date: 03 Sep 2021
Variant: 64 GB/4 GB RAM , 128 GB/6 GB RAM
Market Status: Launched

Key Specs

  • Screen Size Screen Size
    6.5 Screen" (1080 x 2400) inches
  • Rear camera mega pixel Rear camera mega pixel
    50MP + 8MP + 2MP + 2MP Camera + 8MP Camera MP | 8 Camera MP
  • Storage Storage
    128 GBGB / 6 GBGB
  • Battery capacity (mAh) Battery capacity (mAh)
    6000 mAh
Digit Hindi
Digit Hindi

Email Email Digit Hindi

Follow Us Facebook Logo Facebook Logo

About Me: Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi Read More

WEB TITLE

new budget phone Redmi 10 Prime launched in India with 50mp camera

Advertisements

ट्रेंडिंग टेक न्यूज़

Advertisements

लेटेस्ट लेख सारे पोस्ट देखें

VISUAL STORY सारे पोस्ट देखें