Realme X2 और Realme X2 Pro के लिए आया नया सिक्योरिटी पैच और ये अपडेट

Realme X2 और Realme X2 Pro के लिए आया नया सिक्योरिटी पैच और ये अपडेट
HIGHLIGHTS

रियलमी के दो फोंस को मिला नया अपडेट

कई सुधार हैं शामिल

Realme ने अपने दो स्मार्टफोंस Realme X2 और Realme X2 Pro के लिए नयो सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। दोनों ही फोंस को दिसम्बर 2019 का सिक्योरिटी पैच मिल रहा है। यह फोन में डार्क मोड टॉगल को भी लाया है। कंपनी ने इस अपडेट को चीन में रहने वाले रियलमी यूज़र्स के लिए रिलीज़ किया था। अब भारत में भी Realme X2 के सॉफ्टवेयर अपडेट को उपलब्ध किया गया है।

सिक्योरिटी पैच और डार्क मोड टॉगल के अलावा, अपडेट में कई नई चीज़ें जोड़ी गई हैं। कंपनी ने चेंजलोग में थोड़े सुधार किए हैं। Realme X2 Pro के अपडेट में नोटिफिकेशन सेंटर में डार्क मोड के फास्ट टॉगल को जोड़ा गया है। चेंजलोग में यह भी बताया गया है कि अपडेट से ऐड नोटिफिकेशन सेंटर और स्टेटस बार को भी रखा जाएगा। इसके अलावा यह कॉल फीचर में फ्लैश और विडियो मोड में HDR फीचर को भी जोड़ा गया है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट स्टेबिलिटी में कई समस्याओं को फिक्स करता है। Realme X2 फर्मवेयर फ्रंट कैमरा के नाइटस्केप मोड और थर्ड-पार्टी ऐप्स की वॉइस कॉल क्वालिटी में सुधार करता है।

Realme X2 और Realme X2 Pro के लिए RMX1992EX_11_A.17 और RMX1931EX_11_A.08 वर्जन नंबर के अपडेट जारी किए गए हैं। अभी अपडेट को चुनिन्दा यूज़र्स के लिए जारी किया गया है और अगर कोई बग नहीं पाया जाता है तो अपडेट को सभी यूज़र्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

Realme X2 Pro को एक फ्लैगशिप मोबाइल फोन की तरह लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 6.5-इंच की एक Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। जो आपको FHD+ रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo