Realme 21 अप्रैल को लॉन्च करेगा अपनी दो नए स्मार्टफोंस
21 अप्रैल को पेश किए जाएंगे नए फोंस
ऑनलाइन ओन्ली होगा इवैंट
Realme ने घोषणा कर दी है कि 21 अप्रैल को Narzo series को पेश किया जाएगा और डिवाइस को लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए लॉन्च किया जाएगा। सीरीज़ में दो फोंस Narzo 10 और Narzo 10A को पेश किया जाएगा। अभी दोनों डिवाइसेज़ के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
SurveyRealme द्वारा आए मेल के मुताबिक, मंगलवार 21 अप्रैल 2020 को रियलमी नई Narzo सीरीज़ को पेश करेगा जिसे खासतौर से Gen Z के लिए डिज़ाइन और कस्टमाइज़ किया गया है, जो बढ़िया गेमिंग परफॉर्मेंस और स्ट्रॉंग इडेंटिफायर्स चाहते हैं। Realme Narzo खासतौर से गेमिंग पर फोकस करेगा। Realme Narzo 10 और Narzo 10A को 21 अप्रैल 2020 को पेश करेगी और इवैंट के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
आप 21 अप्रैल को दोपहर 12:30 P.M बजे लॉन्च किया जाएगा और यह REALME NARZO 10 और REALME NARZO 10A स्मार्टफोंस का प्री-रेकॉर्डेड लॉन्च विडियो होगा।
स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हो गई है। Narzo 10 को 48MP क्वाड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। कैमरा को वर्तिकली लाइन किया जाएगा। Narzo 10A में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा और फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और दोनों फोंस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। अभी फोंस की अन्य जानकारी सामने नहीं आई है और फोंस की तुलना Poco X2 और Redmi Note 8 Pro से होगी।
Realme अपने इस फोन को 26 मार्च 2020 को लॉन्च करने वाला था लेकिन कोरोनावायरस के कारण स्मार्टफोन के लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile