जल्द 43 inch पैनल वाला TV लॉन्च करेगा Realme

जल्द 43 inch पैनल वाला TV लॉन्च करेगा Realme
HIGHLIGHTS

साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च होगा TV

शाओमी, मोटोरोला, TCL आदि को देगा टक्कर

Realme भारत में एक जाना माना स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है। स्मार्टफोन के अलावा, कंपनी ने हाल ही में अपना पहला स्मार्ट बैंड भी लॉन्च किया है। अब रियलमी अपने ब्रांड के TV और स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है। कुछ लीक्स के ज़रिए वॉच के डिज़ाइन को देख जा चुका है लेकिन अभी TV के बारे में अब भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। अब हमें आगामी Realme TV के बारे में नई जानकारी हाथ लगी है। 

Twitter यूज़र मुकुल शर्मा ने बयूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड्स (BIS) पर दिखी इमेज को साझा किया है। इससे नए रियलमी TV 43" का पता चलता है जिसे JSC55LSQL मॉडल नंबर दिया गया है। मॉडल नंबर से संकेत मिलते हैं कि यह मॉडल 43 इंच पैनल के साथ ही आएगा। 

स्क्रीन साइज़ को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि कंपनी लो-प्राइस सेगमेंट में ही TV को लॉन्च करेगी। 

शुरुआत में Realme TV को MWC 2020 में पेश किया जाना था लेकिन Corona virus के कारण2इवेंट कैंसिल कर दिया गया। अभी आगामी TV के बारे में अधिक2जानकारी सामने नहीं आई है और डिवाइस को 2020 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। 

आगामी रियलमी TV भारतीय बाज़ार में Xiaomi को टक्कर देगा। इसके अलावा, प्रतिस्पर्धा में Motorola, Nokia, TCL और OnePlus आदि शामिल हैं। अभी लॉन्च की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है लेकिन जल्द ही फोन से जुड़ी जानकारी आने वाले समय में सामने आ सकती है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo