Realme की ओर से इस बात की घोषणा की जा चुकी है कि वह अपनी Narzo Series को 11 मई को लॉन्च करने वाला है, इस सीरीज के मोबाइल फोंस को ऑनलाइन ब्रॉडकास्ट किया जाने वाला है। इसका मतलब है कि आप इन फोंस को ऑनलाइन लॉन्च होते देख सकते हैं। इस सीरीज को अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला था, हालाँकि कोरोनावायरस महामारी के चलते इस सीरीज के लॉन्च को निरंतर पोस्टपोन किया जा रहा है। हालाँकि अब एक ख़ुशी की लहर उन लोगों के लिए सामने आ रही है जो इस सीरीज का इंतज़ार कर रहे हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
यहाँ आपको बता देते है कि Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A मोबाइल फोंस को भारत में मात्र ग्रीन और ऑरेंज जोंस में ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जाने वाला है। जैसे कि अब हम जानते हैं कि इन दोनों ही मोबाइल फ़ोन को ऑनलाइन ओनली करके लॉन्च किया जाने वाला है। यह सीरीज यानी Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A स्मार्टफोंस को सोमवार दोपहर 12:30PM पर ऑनलाइन लॉन्च किया जाने वाला है, यह लॉन्च 11 मई, 2020 को है। आप इस दिन इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को यहाँ डिजिट हिंदी पर देख सकते हैं… नीचे आपको लिंक दिया जा रहा है।
स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हो गई है। Narzo 10 को 48MP क्वाड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। कैमरा को वर्तिकली लाइन किया जाएगा। Narzo 10A में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा और फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और दोनों फोंस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। अभी फोंस की अन्य जानकारी सामने नहीं आई है और फोंस की तुलना Poco X2 और Redmi Note 8 Pro से होगी।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit HindiView Full Profile