Realme GT मास्टर एडिशन (Realme GT Master Edition) फोन आज (26 अगस्त) पहली बार भारत में सेल के लिए जाएगा। Realme GT फ्लैगशिप वाला मास्टर एडिशन फोन पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। इसमें 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा है। Realme GT मास्टर एडिशन (Realme GT Master Edition) की अन्य महत्वपूर्ण विशेषताओं में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट, 8GB तक रैम और 65W फास्ट चार्जिंग शामिल हैं। फोन एक विशेष वर्जन में आता है जिसमें एक सूटकेस जैसा बैक डिज़ाइन होता है और इसे प्रसिद्ध जापानी डिज़ाइनर Naoto Fukasawa द्वारा डिज़ाइन किया गया था। Realme GT Master Edition का मुकाबला Motorola Edge 20, Poco F3 GT और OnePlus Nord 2 से होगा। यह भी पढ़ें: स्नैपड्रैगन 778G SoC और 25W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A52s 5G
डुअल-सिम (नैनो) रियलमी जीटी मास्टर एडिशन (Realme GT Master Edition) एंड्रॉइड 11 पर आधारित रियलमी यूआई (Realme UI) 2.0 चलाता है। इसमें 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC द्वारा संचालित है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। इनबिल्ट स्टोरेज का उपयोग करके रैम को 5GB तक बढ़ाने के लिए डायनेमिक रैम एक्सपेंशन सपोर्ट भी है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Realme GT मास्टर एडिशन 32-मेगापिक्सल के सोनी IMX615 कैमरा सेंसर के साथ आता है, जिसमें f / 2.45 लेंस है। यह भी पढ़ें: क्या तैयार हैं आप! Jio-Airtel-Vi को मात देने जल्द आ सकता है BSNL 4G, देखें कौन से राज्य है लिस्ट में
Realme GT Master Edition 256GB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। Realme ने Realme GT मास्टर एडिशन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो 65W सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का वजन 174 ग्राम (नाओटो फुकासावा के वोयाजर ग्रे विकल्प के मामले में 180 ग्राम) है। यह भी पढ़ें: Jio ने बिगाड़ा Airtel का खेल, 79 रुपये वाले प्लान को पटखनी देने वाला धाकड़ प्लान पेश