Digit.in

स्नैपड्रैगन 778G SoC और 25W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A52s 5G

Highlights

Samsung Galaxy A52s 5G इन दमदार फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

Samsung Galaxy A52 5G का अपग्रेड वर्जन हुआ लॉन्च

जानें UK में Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत

स्नैपड्रैगन 778G SoC और 25W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A52s 5G

Samsung Galaxy A52s 5G  (सैमसंग गैलक्सी A52s 5G) को लंबे समय तक अफवाहों में रखने के बाद लॉन्च कर दिया गाय है। सैमसंग का नया फोन Galaxy A52 5G (गैलक्सी A52 5G) का अपग्रेड है जिसे मार्च में लॉन्च किया गया था। यह उसी डिस्प्ले, बैटरी और क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आया है। हालांकि, अपग्रेड के तौर पर Samsung Galaxy A52s 5G (सैमसंग गैलक्सी A52s 5G) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC (Qualcomm Snapdragon 778G SoC) ऑफर करता है जो Galaxy A52 5G (गैलक्सी A52 5G) में मौजूद Snapdragon 750G (स्नैपड्रैगन 750G) की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देगा। यह भी पढ़ें: क्या बंद हो रही है Vodafone Idea? जानें क्यों हुआ कंपनी का यह हाल...

Samsung Galaxy A52s 5G  (सैमसंग गैलक्सी A52s 5G) प्राइस

Samsung Galaxy A52s 5G  (सैमसंग गैलक्सी A52s 5G) के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 409 (लगभग Rs 41,800) रखी गई है। फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम व्हाइट, ऑसम वोयलेट और ऑसम मिंट कलर में आया है। Galaxy A52s 5G (गैलक्सी A52s 5G) को UK में सैमसंग की वैबसाइट पर 24 अगस्त से प्री-ऑर्डर किया जाएगा और 3 सितंबर से इसकी शिपमेंट (shipment) की जाएगी। यह भी पढ़ें: महज 20,000 रुपये से शुरू इन सभी टीवी में है 40 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, देखें लिस्ट

Samsung Galaxy A52s 5G (सैमसंग गैलक्सी A52s 5G) की भारतीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है फिर भी पिछले हफ्ते भारत में सैमसंग इंडिया (Samsung India) की साइट पर Galaxy A52s 5G (गैलक्सी A52s 5G) का आधिकारिक सपोर्ट पेज देखा गया था। यह भी पढ़ें: Vivo X60 पर मिल रहा है 3000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट, देखें इन Vivo Phones पर छूट

Samsung Galaxy A52s 5G  (सैमसंग गैलक्सी A52s 5G) स्पेक्स (Specs)

galaxy a52s 5g

Samsung Galaxy A52s 5G एंडरोइड 11 के साथ One UI 3 पर काम करेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल HD+ Super AMOLED (सुपर एमोलेड) इंफिनिटी-O डिस्प्ले मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है। सैमसंग ने डिवाइस में रैम प्लस फीचर दिया है जिससे इंटरनल स्टोरेज का उपयोग कर के इनबिल्ट मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है और बेहतर मल्टीटास्किंग का अनुभव पा सकते हैं। यह भी पढ़ें: WhatsApp का धांसू फीचर: मुश्किल में पड़ जाने पर फौरन मदद मांगने में आता है काम

Galaxy A52s 5G (गैलक्सी A52s 5G) में क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर है जो f/1.8 लेंस है और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS) के साथ आता है। दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस है और तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है, आखिर में चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। यह भी पढ़ें: क्या तैयार हैं आप! Jio-Airtel-Vi को मात देने जल्द आ सकता है BSNL 4G, देखें कौन से राज्य है लिस्ट में

सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.2 फ़िक्स्ड फोकस लेंस के साथ काम करता है। यह भी पढ़ें: Jio vs BSNL: जानिए कौन दे रहा है सिर्फ 75 रुपये के प्रीपेड प्लान में ज्यादा बेनिफिट्स

Samsung Galaxy A52s (सैमसंग गैलक्सी A52s) में 4500mAh की बटैरी मिल रही है जो 25W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का मेजरमेंट 159.9x75.1x8.4mm है और इसका वज़न 189 ग्राम है।

नोट: फीचर्ड इमेज Galaxy A52 5G की है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles