16GB RAM वाले फोन के दाम में 13 हजार की छप्परफाड़ कटौती, इस जगह लग गई ऑफर्स की झड़ी!
Realme ने पिछले साल लॉन्च हुए Realme GT 7 Pro की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है।
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 इलीट चिपसेट के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन था।
पावर के लिए डिवाइस में 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Realme ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी तकनीकी मजबूती का प्रदर्शन करते हुए Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 इलीट चिपसेट पर आधारित है और यह इस प्रोसेसर के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन था। दमदार 16GB RAM से लैस यह 5G डिवाइस अब अपनी असली कीमत से कम दामों पर उपलब्ध है, क्योंकि ब्रांड ने इसकी कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। आइए रियलमी स्मार्टफोन की डील और इसकी खासियतों के बारे में जानते हैं।
Realme GT 7 Pro की नई कीमत
इस फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पहले 59,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। अब इसकी कीमत में 9,000 रुपए की कटौती की गई है, जिसके बाद यह मॉडल 50,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, फोन के हाई-एंड वर्जन यानी 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपए थी, जिसे अब 10,000 रुपए कम कर दिया गया है। इस कटौती के बाद यह पावरफुल वेरिएंट 55,999 रुपए में उपलब्ध हो गया है। यह ऑफर अमेज़न पर चल रहा है।
फ्लैट डिस्काउंट के अलावा यहां पूरे 4000 रुपए का कूपन ऑफर भी दिया जा रहा है जिसे अप्लाई करने पर इस डिवाइस की शुरुआती कीमत घटकर केवल 46,999 रुपए रह जाएगी। इतना ही नहीं, यहां आप 1000 रुपए के बैंक ऑफर और 48,150 रुपए तक की एक्सचेंज डील का भी फायदा उठा सकते हैं। यानी अभी इसे काफी हद तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशन
रियलमी जीटी 7 प्रो एक प्रीमियम स्मार्टफोन है जो 6.78 इंच के 1.5K क्वॉड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है, जो बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है, जो इसे बेहद स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। इसमें 16GB की LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। साथ ही 12GB डायनामिक रैम सपोर्ट भी मौजूद है, जो मल्टीटास्किंग को और बेहतर बनाता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है जिसमें 50MP + 50MP + 8MP के सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए डिवाइस में 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W अल्ट्रा चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आती है।