बैंक ऑफर और अन्य ऑफर नहीं, Realme GT 7 Pro पर मिल रहा 8000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग
Realme के पहले Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाले Realme GT 7 Pro पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
Realme के इस फोन को आप बेहद ही कम प्राइस में इस समय खरीद सकते हैं।
Realme GT 7 Pro पर बेहतरीन फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Realme GT 7 Series में कई फोन को लाया जाने वाला है। हालांकि, जैसे जैसे यह सीरीज नए नए फोन्स को बढ़ रही है, वैसे ही एक बड़ी खबर भी सामने आई है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस समय Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन पर आपको बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। Amazon India पर आप इस फोन को 8000 रुपये के कूपन डिस्काउंट में खरीद सकते हैं, इसे आप फ्लैट डिस्काउंट के तौर पर भी देख सकते हैं, क्योंकि यह न आपको बैंक ऑफर के तौर पर और न ही एक्सचेंज के तौर पर दिया जा रहा है। इस फोन का प्राइस इस समय डिस्काउंट के बाद 46,998 रुपये है। इसमें कोई भी बैंक ऑफर शामिल नहीं है, अगर आप बैंक ऑफर भी शामिल करते हैं तो आपको फोन और भी सस्ता मिल सकता है।
बैंक ऑफर अलग से लेकर सस्ते में मिलेगा फोन
अगर आप इस 8000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के अलावा भी Realme GT 7 Pro को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आप इसे बैंक ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। हालांकि, केवल Realme GT 7 Pro ही नहीं, आपको कुछ अन्य फोन्स और Realme Accessories पर भी बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है। आप Realme Narzo 80 Pro , Realme Buds Air 7 Pro के साथ साथ Realme Narzo 80x 5G और Realme के अन्य कुछ फोन्स पर भी डिस्काउंट और ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
Realme GT 7 Pro के स्पेक्स और फीचर
Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया था, इसके अलावा इस फोन में एक 6.78- क्वाड-Curved LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह एक 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 6500 निट्स की ब्राइटनेस मिल रही है।
फोन में एक 6500mAh ई बैटरी भी है, हालांकि, इंडिया में इस फोन को 5800mAh की बैटरी पर लॉन्च किया गया था, यह Ultra-Fast 120W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन को फुल चार्ज करने में लगभग लगभग 30 मिनट के अंदर का समय लगता है।
फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा एक 8MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन को एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में IP69 का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिलता है। फोन को Realme UI 6.0 के साथ एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है।