6300mAh बैटरी वाला फोन मात्र 7,699 रूपए में भारत में लॉन्च, देखें फीचर्स और प्राइस
Realme C71 में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी दी गई है।
इसमें Unisoc T615 प्रोसेसर, 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
कीमत ₹7,699 से शुरू होती है और यह फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
रियलमी ने भारत में अपने एंट्री-लेवल लाइनअप को बढाते हुए अधिकारिक तौर पर अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Realme C71 को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को एक वैल्यू-ओरिएंटेड ऑप्शन के तौर पर रखा गया है जिसमें बढ़ी हुई बैटरी लाइफ, हल्का डिज़ाइन और बेसिक क्षमताएं दी गई हैं. आइइ नए रियलमी फोन के स्पेसिफ़िकेशन्स और कीमत पर एक नज़र डालते हैं.
Realme C71 के स्पेसिफ़िकेशन्स
रियलमी का यह फोन 6.75-इंच HD+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. इसमें 180Hz टच सैम्पलिंग रेट, NTSC कवरेज चिपसेट, 260 ppi और 563 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. यह डिवाइस एक ऑक्टा-कोर Unisoc T615 चिपसेट से अपनी पावर लेता है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB eMMC5.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है जिसे 2TB तक बढाया जा सकता है.
फोटोग्राफी के मामले में रियर पैनल पर एक 13MP का f/2.2 कैमरा यूनिट है. सेल्फी और वीडियो चैट्स के लिए फोन में सामने की तरफ एक 5MP का f/2.2 कैमरा दिया है. रियलमी ने इस फोन में एक 6300mAh बैटरी लगाई है जो 15W फ़ास्ट चार्जिंग और साथ ही रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है.
अब बात करें कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की तो Realme C71 में Beidou, Bluetooth v5.2, GPS, GLONASS, Galileo, Wi-Fi 5, 3.5mm ऑडियो जैक, और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं. यह एक आर्मरशेल बिल्ड के साथ आता है और इसने मिलिट्री स्टैंडर्ड शॉकप्रूफ टेस्ट भी पास किया है. इसके अलावा यह डिवाइस IP54 रेटेड भी है.
Realme C71 की कीमत और उपलब्धता
यह डिवाइस फ्लिप्कार्ट पर 4GB + 64GB मॉडल के लिए 7,699 रूपए में लिस्टेड है, वहीं इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 8,699 रूपए में आया है. यह हैंडसेट ऑब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू शेड्स में उपलब्ध है और आज से ही इसकी सेल भी शुरू हो गई है.